13/08/26 | 3:58 pm | India's exports

Print

भारत का निर्यात जुलाई में 19.63 प्रतिशत बढ़कर 44.24 अरब डॉलर

देश का निर्यात जुलाई में 19.63 प्रतिशत बढ़कर 44.24 अरब डॉलर हो गया। वहीं व्यापार घाटा बढ़कर 31.98 अरब अमेरिकी डॉलर रहा। आयात जुलाई में करीब 17.52 प्रतिशत बढ़कर 76.22 अरब अमेरिकी डॉलर पर पहुंच गया।

चालू वित्त वर्ष 2026-27 में अप्रैल-जुलाई के दौरान निर्यात 17.04 प्रतिशत की बढ़त के साथ 173.78 अरब डॉलर हो गया जबकि आयात 19.27 प्रतिशत बढ़कर 292.38 अरब डॉलर रहा।

वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल ने व्यापार आंकड़ों पर आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि जुलाई में पश्चिम एशियाई देशों को भारत का निर्यात 8.62 प्रतिशत बढ़कर 5.7 अरब डॉलर हो गया। अग्रवाल ने कहा कि देश के निर्यात में वृद्धि पेट्रोलियम उत्पादों, इलेक्ट्रॉनिक्स, इंजीनियरिंग और समुद्री उत्पादों के अधिक निर्यात की वजह से हुई। (PTI)

RELATED ARTICLES

18/09/26 | 1:12 pm | Free Trade Agreement

भारत-न्यूजीलैंड एफटीए एक महीने के भीतर हो सकता है लागू : न्यूजीलैंड के व्यापार मंत्री मैक्ले

भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) अगले एक महीने के भीतर लागू होने की उम्मीद...

12/09/26 | 7:55 am | BRICS Business Forum

ब्रिक्स बिजनेस फोरम में छाया रहा होर्मुज स्ट्रेट का मुद्दा, इंश्योरेंस प्रीमियम बढ़ने की आशंका

भारत में रूसी दूतावास के प्रेस सेक्रेटरी पेट्र सिजोव, ईरान इंश्योरर्स सिंडिकेट के महमूद असद सम...