भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में 1.49 अरब डॉलर की बढ़ोतरी, कुल भंडार 695.11 अरब डॉलर पहुंचा

भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में 1.49 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई है, जिससे यह आंकड़ा 15 अगस्त को बढ़कर 695.11 अरब डॉलर तक पहुंच गया। यह जानकारी भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा आज शुक्रवार को जारी आंकड़ों में दी गई। पिछले सप्ताह 8 अगस्त को खत्म हुए सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार में 4.75 अरब डॉलर की बड़ी बढ़ोतरी हुई थी, जिससे भंडार 693.62 अरब डॉलर तक पहुंच गया था। लगातार वृद्धि से भारत की बाहरी वित्तीय स्थिति की मजबूती का संकेत है।

गौरतलब है कि फाॅरेक्स रिजर्व में वृद्धि से RBI के पास अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये को स्थिर रखने की अधिक क्षमता मिलती है। पर्याप्त भंडार से RBI स्पॉट और फॉरवर्ड करेंसी मार्केट में डॉलर छोड़कर रुपये की तेज गिरावट को रोक सकता है और उसकी अस्थिरता को नियंत्रित कर सकता है। 15 अगस्त को खत्म हुए सप्ताह में फॉरेन करेंसी एसेट्स (Foreign Currency Assets), जो रिजर्व का सबसे बड़ा हिस्सा हैं, 1.92 अरब डॉलर बढ़कर 585.9 अरब डॉलर हो गए। डॉलर में व्यक्त ये एसेट्स यूरो, पाउंड और येन जैसी मुद्राओं की विनिमय दर में बदलाव से भी प्रभावित होते हैं।

वहीं विदेशी मुद्रा भंडार में सोने का हिस्सा 85.67 अरब डॉलर पर रहा। वैश्विक भू-राजनीतिक तनाव के बीच दुनिया भर के सेंट्रल बैंकों ने सोने को सुरक्षित निवेश मानते हुए भंडारण बढ़ाया है। आरबीआई द्वारा रखे गए सोने का हिस्सा 2021 के बाद से लगभग दोगुना हो गया है। विशेष आहरण अधिकार 18.78 अरब डॉलर पर बने हुए हैं।

आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने हाल ही में कहा था कि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार 11 महीने से अधिक के आयात और लगभग 96 प्रतिशत बाहरी ऋण को कवर करने के लिए पर्याप्त हैं। उन्होंने कहा, “भारत का बाहरी क्षेत्र मजबूत बना हुआ है और सभी प्रमुख संकेतक सुधार की ओर हैं। हमें अपने बाहरी वित्तीय जरूरतों को पूरा करने में कोई दिक्कत नहीं होगी।”

इस बीच, जुलाई 2025 में भारत के निर्यात में 7.29 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई, जो 34.71 अरब डॉलर से बढ़कर 37.24 अरब डॉलर तक पहुंच गया। वाणिज्य सचिव सुनील बर्थवाल ने बताया कि जुलाई और चालू वित्त वर्ष 2025-26 में भारत की सेवाओं और माल निर्यात में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है, जो वैश्विक निर्यात वृद्धि दर से कहीं अधिक है। जुलाई में निर्यात के प्रमुख क्षेत्र इंजीनियरिंग सामान, इलेक्ट्रॉनिक्स, दवाइयां, रसायन, रत्न और आभूषण रहे।-(IANS)

RELATED ARTICLES

19/09/26 | 11:49 am | environmental protection

हमारा बड़ा फोकस नवीकरणीय ऊर्जा पर रहा है, इसने पर्यावरण सुरक्षा में बड़ी भूमिका निभाई है: प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को 'पर्यावरण और जलवायु गतिशीलता का भविष्य' पर आयोजित अंतर्...

19/09/26 | 8:23 am | AIIMS New Delhi

एम्स नई दिल्ली में सुपर माइक्रोसर्जरी की नई तकनीक पर कार्यशाला, जटिल बीमारियों के इलाज को मिलेगी नई दिश

राजधानी दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में 16 और 17 सितंबर को सुपर माइक्रोसर्जरी ...

18/09/26 | 3:06 pm | Bhupender Yadav

भारत में जन्मी चीता केजीपी 12 ने चार नए शावकों को जन्म दिया, देश में चीतों की संख्या बढ़कर 56 हुई

प्रोजेक्ट चीता के चार साल पूरे होने के मौके पर श्योपुर जिले के कूनो नेशनल पार्क से बड़ी खुशखबरी ...