12 वर्षों में भारत के चाय निर्यात में 93% की छलांग, पीयूष गोयल ने गिनाईं उपलब्धियां

भारत का चाय निर्यात बीते 12 वर्षों में वित्त वर्ष 2025-26 तक 93 प्रतिशत बढ़कर 8,719 करोड़ रुपए रहा है, जो कि वित्त वर्ष 2013-14 में 4,509 करोड़ रुपए था। यह जानकारी वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल की ओर से गुरुवार को दी गई। अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस के अवसर पर भारतीय चाय की बढ़ती वैश्विक अपील का जिक्र करते हुए, गोयल ने चाय को एक भावना बताया और कहा कि यह देश के दैनिक जीवन, संस्कृति और परंपराओं में गहराई से समाहित है।

गोयल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा, “चाय एक भावना है और अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस पर इसे व्यक्त करने का इससे बेहतर तरीका और क्या हो सकता है! पूरे भारत में, चाय सिर्फ एक पेय पदार्थ नहीं है, बल्कि यह रोजमर्रा की जिंदगी, बातचीत और परंपराओं का एक अभिन्न अंग है। उन्होंने आगे कहा, “दार्जिलिंग की पहाड़ियों से लेकर असम की घाटियों और नीलगिरी के बागानों तक, हर क्षेत्र चाय के एक कप में अपना अनूठा स्वाद, सुगंध और विशेषता जोड़ता है!”

मंत्री ने कहा कि गुणवत्ता मानकों में सुधार और देश की समृद्ध चाय विरासत को वैश्विक स्तर पर बढ़ावा देने के निरंतर प्रयासों के चलते भारतीय चाय ने वर्षों से अंतरराष्ट्रीय बाजारों में अपनी उपस्थिति को लगातार मजबूत किया है। केंद्रीय मंत्री ने कहा, “गुणवत्ता मानकों में सुधार और भारतीय चाय बोर्ड द्वारा भारत की समृद्ध चाय विरासत को विश्व के सामने प्रदर्शित करने के निरंतर प्रयासों के चलते भारतीय चाय ने वर्षों से वैश्विक बाजारों में अपनी उपस्थिति को मजबूत किया है।”

इस बीच, पिछले वर्ष गोयल ने बताया था कि संगठित क्षेत्र में भारतीय चाय उद्योग लगभग 12 लाख श्रमिकों को रोजगार प्रदान करता है, जिनमें से लगभग 58 प्रतिशत महिलाएं हैं। गोयल ने जून 2025 में एक्स पर पोस्ट किया था, “महिलाएं भारत के चाय क्षेत्र के विकास का नेतृत्व कर रही हैं। हमारा देश अपनी सुगंधित चाय और निर्यात में लगातार वृद्धि के साथ वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बना रहा है।”वित्त वर्ष 2025 में, निर्यात की गई चाय की कुल मात्रा 263 मिलियन किलोग्राम थी, जबकि इसका कुल मूल्य 7,818 करोड़ रुपए था।(इनपुट-आईएएनएस)

RELATED ARTICLES

03/09/26 | 11:34 am | 000 Crore Business

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर देशभर में 40 हजार करोड़ रुपये से अधिक के कारोबार होने की उम्मीद

देशभर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की तैयारियां जोरों पर है। बड़े पैमाने पर लोग खरीदारी कर रहे हैं...

03/09/26 | 10:52 am | AI Data Centers

एआई डेटा सेंटरों का विरोध करने वाले गंवा देंगे बड़ा आर्थिक अवसर : हॉवर्ड लटनिक

अमेरिका के वाणिज्य मंत्री हॉवर्ड लटनिक ने कहा क‍ि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) डेटा सेंटरों को...

02/09/26 | 4:50 pm | Bangladesh Parliament Speaker

बांग्लादेश में भारतीय उच्चायुक्त की संसद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष से अहम मुलाकात

बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी ने बुधवार को जातीय संसद के अध्यक्ष मेजर (रिटा...