भारत की विशाल आबादी उसकी अर्थव्यवस्था की सबसे बड़ी ताकत: अर्जेंटीना के राजदूत मारियानो अगस्टिन

अमेरिका में अर्जेंटीना के राजदूत मारियानो अगस्टिन कॉसिनो ने बातचीत में बताया कि भारतीय अर्थव्यवस्था की सबसे बड़ी ताकत उसकी आबादी है। भारत में अर्जेंटीना के राजदूत मारियानो अगस्टिन कॉसिनो ने भारतीय अर्थव्यवस्था की ताकत को लेकर कहा, “भारतीय अर्थव्यवस्था की सबसे बड़ी ताकत लोगों की बहुत बड़ी संख्या है। आप आबादी के मामले में दुनिया के सबसे बड़ा देश हैं, लेकिन मुझे लगता है कि लोगों में टैलेंट और क्रिएटिव होने की संभावना भी है। एक बार जब सरकार ने पाबंदियां, सीमाएं और रेगुलेशन हटा दिए, तो भारतीय लोग बहुत कुछ करने में सक्षम हैं। इसीलिए पिछले दस सालों में या पिछले पंद्रह सालों में, आप इतना आगे बढ़े हैं। तो मुझे लगता है कि ताकत आप में ही है।”

भारत के लिए पीएम मोदी के दृष्टिकोण को लेकर अर्जेंटीना के राजदूत ने कहा, “हम विदेश नीतियों और अर्जेंटीना के साथ संबंध पर फोकस कर रहे हैं। लेकिन यह साफ है कि प्रधानमंत्री मोदी को बहुत बड़ी सफलता मिली है क्योंकि देश पिछले दस सालों में छह, सात, आठ फीसदी की दर से बढ़ रहा है। यह एक सफलता है। इसलिए मुझे लगता है कि आर्थिक नीति एक उदाहरण है, और विनियमन में ढील एक उदाहरण है। जब वे अर्जेंटीना गए थे तो मुझे हमारे राष्ट्रपति माइली के साथ मीटिंग में रहने का मौका मिला था और उन्होंने खास तौर पर विनियमन में ढील के बारे में, रेगुलेशन हटाने और लोगों को सरकार से कम से कम रेगुलेशन के साथ खुद से आगे बढ़ने और तरक्की करने का मौका देने के बारे में बात की थी।”

अर्जेंटीना के राजदूत से जब पूछा गया कि भारत को और ज्यादा विदेशी निवेश लाने के लिए भविष्य में कौन से सुधार करने चाहिए, तो उन्होंने कहा कि मैं यह कहने वाला कोई नहीं हूं कि भारत को क्या करना चाहिए। यह एक घरेलू नीति है, लेकिन यह सच है कि जब देश अपनी अर्थव्यवस्था खोलते हैं, जब वे विनियमन में ढील देते हैं, जब वे बाहर से ज्यादा प्रोडक्ट ला पाते हैं, तो यह भारतीय उपभोक्ताओं के लिए अच्छा है। यह घरेलू खपत के लिए अच्छा है।

मारियानो अगस्टिन कॉसिनो ने आगे कहा कि मुझे लगता है कि आप इसमें अच्छा काम कर रहे हैं, और हमें उम्मीद है कि हम, उदाहरण के लिए, भारत की खाद्य सुरक्षा या भारत की ऊर्जा सुरक्षा में और भी ज्यादा योगदान दे सकते हैं। और मुझे लगता है कि इस मायने में अर्जेंटीना, एक देश जिसकी भारत के साथ बहुत कॉम्प्लिमेंट्री इकॉनमी है, इस रणनीतिक साझेदारी के रूप में आगे बढ़ सकता है, जिसे हम पिछले कुछ सालों से विकसित कर रहे हैं।(इनपुट-आईएएनएस)

RELATED ARTICLES

1 hour ago | BJP Government

पश्चिम बंगाल में मंत्रिमंडल विस्तार की तैयारी पूरी, सोमवार सुबह 11 बजे 35 मंत्री लेंगे शपथ

पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार के गठन का दूसरा चरण सोमवार को पूरा होने जा रहा है। सोमवार को मंत्रि...

4 hours ago | financial inclusion

पीएम स्वनिधि योजना ने स्ट्रीट वेंडर्स को दिया सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता का नया आधार : मनोहर लाल

केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...