दक्षिणी राज्यों के किसानों के लिए आ गया स्वदेशी एग्रीबोट एमएक्स ड्रोन, छिड़काव में करेगा मदद

तमिलनाडु के कोयंबटूर में जिला लघु उद्योग संघ के तत्वावधान में आयोजित 22वें पांच दिवसीय एग्री इनटेक्स मेले के समापन पर आज (15 जुलाई) कृषि ड्रोन प्रौद्योगिकी में अग्रणी आईओटेक वर्ल्ड के स्वदेशी एग्रीबोट एमएक्स ड्रोन का अनावरण किया गया। यह जानकारी आईओटेक वर्ल्ड की विज्ञप्ति में दी गई है। आईओटेकवर्ल्ड, कृषि में प्रयोग होने वाली ड्रोन टेक्‍नोलॉजी में अग्रणी है।

आईओटेक वर्ल्ड के सह संस्थापक और निदेशक (द्वय) दीपक भारद्वाज और अनूप उपाध्याय ने कहा है कि इसे खासतौर पर देश के दक्षिणी राज्यों के ऐसे प्रगतिशील किसानों के लिए डिजाइन किया गया है जो उन्नत छिड़काव के लिए उत्सुक हैं। यह ड्रोन अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित है। ड्रोन में रडार आधारित एडीएएस और टेरेन फॉलोइंग क्षमता शामिल है।

उन्होंने कहा कि एडीएएस उन्नत ड्रोन सहायता प्रणाली है। यह छिड़काव में रुकावट आने पर ड्रोन का स्वचालित मार्ग बदल देता है। यह एग्रीनेट ऐप पर सहज डैशबोर्ड के माध्यम से क्लाउड तक पहुंच योग्य वास्तविक समय डेटा ट्रांसमिशन प्रदान करता है। उन्होंने कहा एग्रीबोट ऐसी मशीन है जो कृषि उद्यमियों और किसानों को कृषि पद्धतियों में क्रांतिकारी बदलाव लाने के लिए प्रेरित करती है।

भारतीय कृषि क्षेत्र में इस्तेमाल होने वाला ड्रोन कृषि की उन्नत तकनीक के शिखर का प्रतिनिधित्व करता है। इसका लक्ष्य खेती में आधुनिक तरीके अपनाकर क्रांतिकारी बदलाव लाना है, जिससे उत्पादकता के साथ स्थिरता भी बढ़ी है।

कृषि में ड्रोन के उपयोग से विशिष्ट लाभ होते हैं जैसे किसानों की दक्षता में वृद्धि, छिड़काव की लागत में कमी के कारण लागत प्रभावशीलता, उच्च स्तर के परमाणुकरण के कारण उर्वरकों और कीटनाशकों की बचत, अत्यधिक कम मात्रा में छिड़काव के कारण पानी की बचत आदि के अलावा मानव संसाधन के खतरनाक रसायनों के संपर्क में आने में कमी आती है। कृषि में ड्रोन के उपयोग से कृषि क्षेत्र में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार पैदा करने में भी प्रेरणादाई प्रभाव पड़ता है।

RELATED ARTICLES

24 mins ago | clean energy

ऊर्जा सुरक्षा का भविष्य स्वच्छ ऊर्जा में, सौर नवाचार पर ध्यान दें स्टार्टअप और आईआईटी : प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को नई दिल्ली के भारत मंडपम में भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम...

31 mins ago | Balanced fertilizer use

50 लाख किसानों तक पहुंचेगा खेत बचाओ अभियान-रबी 2026, मृदा स्वास्थ्य और टिकाऊ खेती पर जोर

केंद्र सरकार ने मृदा स्वास्थ्य, उर्वरकों के संतुलित उपयोग और टिकाऊ कृषि पद्धतियों को बढ़ावा दे...

1 hour ago | Constitution Fortnight

ओम बिरला ने जनप्रतिनिधियों से किया असहमति का सम्मान करने का आह्वान, बोले- संविधान भारत की आत्मा और नैतिक मार्गदर्शक

लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सोमवार को हरियाणा के पंचकूला में आयोजित जनप्रतिनिधि सम्मेलन में जन...