प्रधानमंत्री मोदी से मिले इंडोनेशियाई राष्ट्रपति सुबियांतो, ‘दिल जीतने वाले’ अंदाज के कायल हुए पीएम

18 वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल हुए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो की सकारात्मकता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पसंद आती है। ब्रिक्स समिट के दूसरे और अंतिम दिन पीएम मोदी ने विभिन्न देशों के राष्ट्राध्यक्षों से मुलाकात की। इनमें सुबियांतो भी थे जिन्होंने नमस्ते की मुद्रा में हाथ जोड़ उनका अभिवादन किया।

पीएम ने इस मुलाकात को बेहद खास बताया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कहा, “ब्रिक्स दिल्ली समिट के दौरान राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो से मिलकर बहुत अच्छा लगा। उनका अपनापन, पॉजिटिविटी और आशावादी रवैया हमेशा दिल जीत लेता है।” प्रधानमंत्री ने उम्मीद जताई कि भारत और इंडोनेशिया कई सेक्टर में अपनी पार्टनरशिप को मजबूत करते रहेंगे।

दोनों के बीच काफी आत्मीय रिश्ते हैं। नई दिल्ली को मिलाकर 2026 में दो बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के बीच मुलाकात हुई। पहली मुलाकात जकार्ता में और दूसरी नई दिल्ली में ब्रिक्स समिट के दौरान हुई। प्रधानमंत्री मोदी 6 से 8 जुलाई 2026 को इंडोनेशिया की राजकीय यात्रा पर जकार्ता गए थे।

इस दौरान राष्ट्रपति भवन ‘इस्ताना मर्देका’ में दोनों नेताओं के बीच आधिकारिक द्विपक्षीय वार्ता हुई थी और पीएम मोदी को इंडोनेशिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘बिंटांग आदिपूर्णा’ से सम्मानित किया गया था। दोनों देशों ने रक्षा, समुद्री सहयोग, डिजिटल अर्थव्यवस्था और अंतरिक्ष जैसे क्षेत्रों में कई समझौतों पर चर्चा की थी।

वहीं, एक सामुदायिक कार्यक्रम में सुबियांतो ने खुद को पीएम मोदी का फैन बताया था। उन्होंने कहा, “मैं एक बात स्वीकार करना चाहता हूं और मेरे करीबी सहयोगी और सहकर्मी इस बात की गवाही देंगे कि मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बहुत बड़ा प्रशंसक हूं।” बता दें, इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो शुक्रवार (11 सितंबर) को 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए नई दिल्ली पहुंचे थे। हवाई अड्डे पर केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने उनका स्वागत किया था।जनवरी 2025 में इंडोनेशिया ने ब्रिक्स के 10वें सदस्य के रूप में प्रवेश किया था। इंडोनेशिया का इस समूह में शामिल होना वैश्विक दक्षिण की आवाज को बुलंद करता है और विकासशील देशों के बीच आपसी सहयोग को बढ़ावा देने वाला प्रतीत होता है।(इनपुट-आईएएनएस)

RELATED ARTICLES

06/10/26 | 4:46 pm | Ministry of External Affairs

ओमान तट के पास कमर्शियल जहाज पर हमला, 11 भारतीय नाविक घायल, भारत ने की कड़ी निंदा

भारत के विदेश मंत्रालय (एमईए) ने होर्मुज स्ट्रेट से गुजर रहे कमर्शियल जहाज पर हमले की जानकारी दी...

06/10/26 | 4:00 pm | Admiral Samuel Paparo

भारत-अमेरिका रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने पर जोर, रक्षा सचिव ने एडमिरल पापारो से की मुलाकात

रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मंगलवार को नई दिल्ली में अमेरिकी पैसिफिक कमांड के कमांडर एडमिरल...