ईरान ने इजरायल पर फिर दागीं मिसाइलें, एक्टिव हुआ डिफेंस सिस्टम: आईडीएफ

ईरान और इजरायल के बीच संघर्ष और तीव्र हो गया है। सोमवार को ईरान ने इजरायल पर मिसाइलों के जरिए फिर हमला किया। हालांकि, इजरायल ने इन हमलों को विफल करने के लिए अपना डिफेंस सिस्टम एक्टिव कर दिया है। इजरायल डिफेंस फोर्स ने यह जानकारी दी।

इजरायल की सेना ‘इजरायल डिफेंस फोर्स’ (आईडीएफ) ने सोमवार सुबह 4.58 बजे (भारतीय समयानुसार) सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट में लिखा, “कुछ समय पहले ईरान से इजरायल की ओर मिसाइलें दागी गई हैं। इस खतरे को रोकने के लिए रक्षा प्रणालियां सक्रिय हो गई हैं। पिछले कुछ मिनटों में, होम फ्रंट कमांड ने संबंधित क्षेत्रों में लोगों के मोबाइल फोन पर सीधे तौर पर एक अग्रिम चेतावनी संदेश भी भेजा है।”

आईडीएफ ने अपने नागरिकों से अपील की कि वे जिम्मेदारी दिखाएं और सुरक्षा निर्देशों का पालन करें, क्योंकि ये निर्देश लोगों की जान बचाने के लिए जारी किए जाते हैं। आईडीएफ ने लिखा, “अलर्ट मिलते ही सुरक्षित स्थानों (शेल्टर) में चले जाएं और जब तक कोई नई घोषणा न हो जाए, तब तक वहीं रहें। सुरक्षित स्थान से बाहर निकलने की अनुमति सिर्फ तभी होगी, जब कोई स्पष्ट निर्देश प्राप्त हो। होम फ्रंट कमांड के निर्देशों के अनुसार ही कार्य करते रहें।”

इजरायल पर ईरान का यह हालिया हमला विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची के उस बयान के बाद हुआ है, जिसमें उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि जब तक जरूरी होगा युद्ध चलता रहेगा। समाचार एजेंसी शिन्‍हुआ के अनुसार, ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा है कि देश अमेरिका के साथ न तो युद्ध विराम की मांग कर रहा है और न ही बातचीत की। उन्होंने कहा कि तेहरान खुद का बचाव करने के लिए तब तक तैयार है, जब तक इसकी जरूरत होगी।

विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने एक इंटरव्यू में कहा, “हमने कभी युद्ध विराम की मांग नहीं की और हमने बातचीत की भी कभी मांग नहीं की। हम खुद का बचाव करने के लिए तब तक तैयार हैं जब तक इसकी जरूरत होगी।” उन्होंने कहा कि ईरान अपने अभियान तब तक जारी रखेगा जब तक अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस बात को नहीं मान लेते कि यह एक अवैध युद्ध है, जिसमें कोई जीत नहीं है।(इनपुट-आईएएनएस)

RELATED ARTICLES

03/09/26 | 11:34 am | 000 Crore Business

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर देशभर में 40 हजार करोड़ रुपये से अधिक के कारोबार होने की उम्मीद

देशभर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की तैयारियां जोरों पर है। बड़े पैमाने पर लोग खरीदारी कर रहे हैं...

03/09/26 | 10:52 am | AI Data Centers

एआई डेटा सेंटरों का विरोध करने वाले गंवा देंगे बड़ा आर्थिक अवसर : हॉवर्ड लटनिक

अमेरिका के वाणिज्य मंत्री हॉवर्ड लटनिक ने कहा क‍ि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) डेटा सेंटरों को...

02/09/26 | 4:50 pm | Bangladesh Parliament Speaker

बांग्लादेश में भारतीय उच्चायुक्त की संसद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष से अहम मुलाकात

बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी ने बुधवार को जातीय संसद के अध्यक्ष मेजर (रिटा...