ईरान-इजराइल की यात्रा करते समय सतर्क रहें भारतीय : विदेश मंत्रालय

भारत ने ईरान और इजरायल की यात्रा पर लगाए गए प्रतिबंध को हटा लिया है। हालांकि विदेश मंत्रालय ने भारतीय नागरिकों को ईरान और इजराइल की यात्रा करते समय सतर्क रहने और भारतीय दूतावासों के संपर्क में रहने की सलाह दी है।

विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने शुक्रवार को ईरान और इजराइल के संबंध में यात्रा पर मीडिया के एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि हम क्षेत्र में स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहे हैं। हमने यह भी देखा है कि ईरान और इज़राइल ने कई दिनों से अपना हवाई क्षेत्र खोल दिया है।

मंत्रालय ने कहा कि हम भारतीय नागरिकों को इन देशों की यात्रा करते समय सतर्क रहने और भारतीय दूतावास के संपर्क में रहने की सलाह देते हैं।

उल्लेखनीय है कि विदेश मंत्रालय ने गत माह 12 अप्रैल को क्षेत्र में सुरक्षा स्थिति के मद्देनजर सभी भारतीयों को अगली सूचना तक ईरान या इजराइल की यात्रा न करने की सलाह दी थी।

RELATED ARTICLES

2 hours ago | 24x7 Uninterrupted Power Supply in India

केंद्र ने 24 घंटे बिजली आपूर्ति के लिए राज्यों को ऊर्जा भंडारण क्षमता बढ़ाने की दी सलाह

केंद्र सरकार ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को मिशन मोड में ऊर्जा भंडारण क्षमता स्थाप...

2 hours ago | 49.6 Crore People Lifted Out of Poverty in India

12 वर्षों में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर, जानिए कैसे बदली भारत की तस्वीर

भारत में 2011 से 2023 के बीच अनुमानित 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए। इस दौरान निम्न-मध्यम आय वाले देशों ...