Print

लेबनान की राजधानी बेरूत को इजराइल ने फिर बनाया निशाना, एयर स्ट्राइक में 6 की मौत

इजराइल ने लेबनान की राजधानी बेरूत पर बीते बुधवार को एयर स्ट्राइक की है, जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई है। इजराइल रक्षा बल (आईडीएफ) ने एयर स्ट्राइक की जिम्मेदारी लेते हुए कहा कि वो अब बेरूत को निशाना बना रहे हैं। आईडीएफ ने दो दिनों पहले ही बेरुत के सीमित इलाके में जमीनी सैन्य अभियान शुरू कर हिज्बुल्लाह के सुरंगों की तलाशी शुरू की थी।

ईरान के हमले के बाद इजराइल ने एकबार फिर बेरूत में एयर स्ट्राइक की है। दक्षिणी बेरूत में एक के बाद एक तीन बड़े विस्फोट हुए। इन हमलों में 6 लोगों की मौत हो गई है। लेबनानी अधिकारियों का कहना है कि यह हमला हिज्बुल्लाह से जुड़े एक चिकित्सा सेवा केंद्र पर हुआ।

लेबनान स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि पिछले 24 घंटे में लेबनान पर इजराइल के हमलों में 46 लोगों की मौत हो गई। साथ ही पिछले दो हफ्तों में 1,000 से अधिक लोग इजराइल के हमलों में मारे गए हैं, जबकि करीब दस लाख लोग विस्थापित हो चुके हैं।

गौरतलब है कि इजराइल ने 28 सितंबर को लेबनान में हिज्बुल्लाह के हेडक्वार्टर पर हमला कर भारी तबाही मचाई और हिज्बुल्लाह चीफ नसरल्लाह को मार दिया था। नसरल्लाह की मौत से बौखलाए ईरान ने इजराइल पर 200 बैलिस्टिक मिसाइल से अटैक किया। ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने दावा किया कि उसने तेल अवीव के पास तीन सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया। इस हमले के बाद इजराइल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कहा कि ईरान को इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।

Input from H.S Samachar.

RELATED ARTICLES

23 mins ago | Abdullah bin Zayed Al Nahyan

जयशंकर और यूएई के विदेश मंत्री अल-नाहयान के बीच द्विपक्षीय संबंधों और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा

विदेश मंत्री एस. जयशंकर आधिकारिक दौरे पर संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) पहुंचे, जहां उन्होंने अपने सम...

2 hours ago | Anita Anand

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद की भारत यात्रा: रिश्ते फिर नई ऊंचाई पर, व्यापार और सुरक्षा पर फोकस

वैश्विक अनिश्चितता के बीच भारत और कनाडा के रिश्ते फिर से नई ऊंचाई छूने लगे हैं। कनाडा की विदेश म...