इजरायल के राजदूत रूवेन अजार ने हिंदी में दीं शुभकामनाएं, भारत को कहा- ‘हिंदी दिवस की बधाई’

भारत में इजरायल के राजदूत रूवेन अजार ने ह‍िंदी द‍िवस के अवसर पर सभी भारतवास‍ियों को शुभकामनाएं दीं। खास बात यह रही क‍ि राजदूत रूवेन अजार ने यह बधाई संदेश ह‍िंदी में द‍िया। राजदूत रूवेन अजार ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म ‘एक्‍स’ पर पोस्‍ट में बधाई संदेश का वीड‍ियो साझा क‍िया। इस पोस्‍ट में उन्‍होंने ल‍िखा, ”हिंदी और ह‍िब्रू, यह दो प्राचीन भाषाएं, जो आज भी जीवंत हैं। ह‍िंदी द‍िवस के अवसर पर इजरायल की ओर से आप सभी को हार्द‍िक शुभकामनाएं।”

वीड‍ियो संदेश में उन्‍होंने कहा, ”नमस्‍ते, मैं रूवेन अजार, भारत में इजरायल का राजदूत हूं। मैं दो वर्ष पहले भारत आया था और तभी से मैंने ह‍िंदी सीखनी शुरू कर दी थी। आज दो साल बाद ह‍िंदी द‍िवस के अवसर पर मैं आप सभी को हार्द‍िक शुभकामनाएं देता हूं।” इजरायल हमेशा ही भारत को अपना अच्‍छा दोस्‍त बताता है। भारत में होने वाले तमाम त्‍योहारों के मौके पर इजरायल खुद को शाम‍िल कर अपनी अच्‍छी प्रत‍िक्र‍िया देता है।

इससे पहले भी रक्षाबंधन के मौके पर भी इजरायली दूतावास में राखी का त्‍योहार मनाया गया था। उस मौके पर इजरायली दूतावास में राजनीतिक सलाहकार और युवा राजनयिक नित्तई बेन-हाइम को भारतीय बहनों ने राखी बांधी थी। इजरायली दूतावास ने रक्षाबंधन के इस मौके को दोनों देशों के बीच एक मजबूत रिश्ते से जोड़ते हुए अच्‍छे संबंध की बात कही थी। इजरायली दूतावास ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म ‘एक्‍स’ पोस्‍ट में बहनों के राखी बांधने का व‍ीड‍ियो साझा करते हुए ल‍िखा, ”भारत + इजरायल = एक मजबूत और खूबसूरत दोस्ती का बंधन!”(इनपुट-आईएएनएस)

RELATED ARTICLES

4 hours ago | India Kenya Defence Relations

भारत-केन्या के नौसैनिक संबंधों में नया अध्याय, पहली स्टाफ वार्ता में सहयोग बढ़ाने पर सहमति

भारत और केन्या ने पहली बार नौसेना स्टाफ वार्ता (नेवी स्टाफ टॉक्स) आयोजित की। केन्या के शहर मोम्ब...

6 hours ago | India and Mali

भारत और माली ने संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में विश्व कपास दिवस मनाया

संयुक्त राष्ट्र में भारत और माली के स्थायी मिशनों ने विश्व कपास दिवस के अवसर पर 7 अक्टूबर 2026 को न्...