01/10/24 | 9:35 am | Lebanon | लेबनान

Print

लेबनान में घुसी इजराइली सेना, हिज्बुल्लाह के खिलाफ जमीनी कार्रवाई शुरू, रडार पर सुरंगे

हिज्बुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह के खात्मे और लगातार हवाई हमलों के बाद इजरायली सेना ने लेबनान में घुस कर जमीनी हमले शुरू कर दिए हैं। मंगलवार को इजरायली सेना की तरफ से कहा गया है कि उसके सैनिकों ने दक्षिणी लेबनान में हिज्बुल्लाह के ठिकानों और बुनियादी ढांचों के खिलाफ सीमित और लक्षित जमीनी हमला शुरू किया है। वह सीमा से सटी हिज्बुल्लाह की सुरंगों में घुसकर तलाशी ले रही है। इजरायली सेना के रडार पर इजरायल को लेबनान से अलग करने वाली ब्लू लाइन के पास हिज्बुल्लाह की सुरंगे हैं।

लेबनान की सीमा से सटे गांवों को निशाना बनाया जा रहा है

इजराइल डिफेंस फोर्स (IDF) ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट साझा की है, जिसमें बताया गया है कि उसने दक्षिणी लेबनान में हिज्बुल्लाह के आतंकवादी ठिकानों के खिलाफ सटीक खुफिया जानकारी के आधार पर सीमित और टारगेटेड ग्राउंड ऑपरेशन शुरू किए हैं। लेबनान की सीमा से सटे गांवों को निशाना बनाया जा रहा है क्योंकि यहां हिज्बुल्लाह के कई ठिकाने हैं जो खतरा बने हुए हैं। इजरायली वायुसेना इस ग्राउंड ऑपरेशन में मदद कर रही है।

देश में 1000 से अधिक लोग मारे गए

इजराइल के हमलों में पिछले 10 दिनों में नसरल्लाह और उसके छह शीर्ष कमांडर व सहयोगी मारे गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, पिछले दो हफ्तों में देश में 1000 से अधिक लोग मारे गए हैं। इजराइली सेना के अनुसार, उन्होंने लेबनान के बड़े हिस्सों में आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाया है।

हिज्बुल्लाह के लड़ाके भी हैं तैयार

हालिया दिनों में हिज्बुल्लाह को भारी नुकसान हुआ है लेकिन उसके कार्यकारी नेतृत्वकर्ता नईम कासेम ने बयान जारी कर कहा कि यदि इजराइल जमीनी हमला शुरू करने का फैसला करता है तो हिज्बुल्लाह के लड़ाके तैयार हैं। नईम ने दावा किया है कि मारे गए कमांडरों की जगह पहले ही ले ली गई है। नईम लंबे समय तक नसरल्लाह का डिप्टी रहा है और उसके मारे जाने के बाद तात्कालिक तौर पर संगठन संभाल रहा है। (H.S)

 

RELATED ARTICLES

23 mins ago | Abdullah bin Zayed Al Nahyan

जयशंकर और यूएई के विदेश मंत्री अल-नाहयान के बीच द्विपक्षीय संबंधों और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा

विदेश मंत्री एस. जयशंकर आधिकारिक दौरे पर संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) पहुंचे, जहां उन्होंने अपने सम...

2 hours ago | Anita Anand

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद की भारत यात्रा: रिश्ते फिर नई ऊंचाई पर, व्यापार और सुरक्षा पर फोकस

वैश्विक अनिश्चितता के बीच भारत और कनाडा के रिश्ते फिर से नई ऊंचाई छूने लगे हैं। कनाडा की विदेश म...