प्रतिक्रिया | Sunday, February 23, 2025

  • Twitter
  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram

जगदीप धनखड़ ने राज्यसभा के 12 निर्वाचित सदस्यों को पद और गोपनीयता की दिलाई शपथ

भारत के उपराष्ट्रपति एवं राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने बुधवार को संसद भवन में राज्यसभा के 12 निर्वाचित सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेने वालों में डॉ. एल मुरुगन, धर्मशीला गुप्ता, मनोज कुमार झा, संजय यादव, गोविंदभाई लालजीभाई ढोलकिया, सुभाष चंदर, हर्ष महाजन, जी.सी. चन्द्रशेखर, अशोक सिंह, चंद्रकांत हंडोरे, मेधा विश्राम कुलकर्णी और साधना सिंह शामिल हैं।

संसद भवन में इस शपथ ग्रहण समारोह में राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नरायण सिंह और महासचिव पी सी मोदी भी उपस्थित थे।

उल्लेखनीय है कि राज्यसभा से कुल 54 सांसदों का कार्यकाल इस वर्ष अप्रैल में खत्म हो रहा है। इनमें से 49 सांसद 2 अप्रैल को ही सदन से रिटायर हुए थे जबकि मनमोहन सिंह सहित 5 सांसदों का कार्यकाल आज (3 अप्रैल) समाप्त होने जा रहा है।

रिटायर होने वाले 54 सांसदों में 9 केंद्रीय मंत्री भी शामिल हैं। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह 1991 में सबसे पहली बार असम से राज्यसभा पहुंचे थे। छठी और आखिरी बार वे 2019 में राजस्थान से राज्यसभा सांसद बने। मनमोहन सिंह की जगह अब कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी पहली बार राज्यसभा पहुंचेंगी। इस साल 20 फरवरी को उन्हें राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुना गया था।

आगंतुकों: 18489212
आखरी अपडेट: 23rd Feb 2025