प्रतिक्रिया | Monday, April 21, 2025

  • Twitter
  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram

18/09/24 | 1:16 pm

printer

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव: पहले चरण का मतदान जारी, सुबह 11 बजे तक 26.72% मतदान

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान जारी है। इस बीच सात जिलों की 24 सीटों पर आज बुधवार सुबह 11 बजे तक कुल 26.72% प्रतिशत मतदान हुआ। मतदान केंद्रों पर लम्बी कतारे देखने को मिल रही है। जम्मू-कश्मीर में 10 साल बाद विधानसभा चुनाव हो रहा है। शाम 6 बजे तक मतदान होगा।

7 जिलों की 24 सीटों पर 219 उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला

जम्मू-कश्मीर में सुबह 11 बजे तक 24 सीटों पर हुए मतदान में अब तक 26.72% प्रतिशत मतदान हुआ है। इसमें अनंतनाग में 25.55 प्रतिशत, डोडा में 32.20 प्रतिशत, किश्तवाड़ में 32.69 प्रतिशत, कुलगाम में 25.95 प्रतिशत, पुलवामा में 20.37 प्रतिशत वोटिंग हुई है। 

दिल्ली में विस्थापित कश्मीरी पंडित भी कर रहे मतदान 

दिल्ली, जम्मू और उधमपुर में विस्थापित कश्मीरी पंडितों के लिए विशेष मतदान केंद्र बनाए गए हैं। दिल्ली में चार जगहों पर जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान करने की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा जम्मू में 19 और उधमपुर में एक विशेष मतदान केंद्र बनाया गया है।

जम्मू-कश्मीर में कुल तीन चरणों में होना है मतदान

जम्मू-कश्मीर में कुल तीन चरणों में मतदान होना है। दूसरे चरण में 25 सितंबर और तीसरे चरण में 1 अक्टूबर को मतदान होना है। नतीजे 8 अक्टूबर को आएंगे। (इनपुट-हिंदुस्थान समाचार)

आगंतुकों: 23961785
आखरी अपडेट: 21st Apr 2025