05/09/24 | 6:43 pm

Print

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव : प्रधानमंत्री मोदी जम्मू-कश्मीर में 3 चुनावी रैलियों को करेंगे संबोधित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जम्मू-कश्मीर में तीन चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। यह जानकारी गुरुवार को भाजपा के जम्मू-कश्मीर महासचिव अशोक कौल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी। अशोक कौल ने स्थानीय पत्रकारों को बताया कि प्रधानमंत्री मोदी जम्मू संभाग में दो और कश्मीर में एक रैली को संबोधित करेंगे। वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर की अपनी यात्रा के दौरान घाटी का दौरा भी कर सकते हैं। 

आज अशोक कौल ने लोकल मीडिया को बताया कि प्रधानमंत्री मोदी जम्मू संभाग में दो और कश्मीर में एक रैली को संबोधित करेंगे। उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 6 सितंबर को जम्मू में भाजपा का चुनावी घोषणापत्र जारी करेंगे और दो दिवसीय दौरे पर यहां आएंगे। भाजपा प्रदेश महासचिव ने कहा कि अमित शाह शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर की अपनी यात्रा के दौरान घाटी का दौरा भी कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा उम्मीदवारों ने बुधवार को श्रीनगर में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया और उनके समर्थन में कई लोग आए। कौल ने कहा कि कश्मीर के लोगों को नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार पर भरोसा है और वे मौजूदा विधानसभा चुनावों में भाजपा का समर्थन करेंगे।

भाजपा सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी की रैली डोडा जिले में होने की संभावना है, जो हाल के दिनों में आतंकवादी हमलों का गवाह रहा है। सूत्रों ने बताया कि पिछले दस वर्षों में जम्मू-कश्मीर में हुए बुनियादी ढांचे, सुरक्षा और पर्यटन विकास को उजागर करने के लिए पार्टी को प्रधानमंत्री जैसे महान करिश्माई नेता की जरूरत है। भाजपा जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव बिना किसी गठबंधन के लड़ रही है।

जम्मू-कश्मीर भाजपा अध्यक्ष रविंदर रैना ने कहा है कि घाटी के कुछ निर्वाचन क्षेत्रों में जमीनी हालात के आधार पर भाजपा कुछ निर्दलीय उम्मीदवारों का समर्थन कर सकती है। कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) ने एकजुट होकर भाजपा को कड़ा मुकाबला देने के लिए चुनाव पूर्व गठबंधन किया है। एनसी 52 सीटों पर और कांग्रेस 31 सीटों पर उम्मीदवार उतार रही है जबकि दोनों पार्टियों ने दो सीटें छोड़ी हैं, एक घाटी में सीपीआई (एम) के लिए और दूसरी जम्मू संभाग में पैंथर्स पार्टी के लिए। जम्मू संभाग में नगरोटा, बनिहाल, डोडा और भद्रवाह तथा घाटी में सोपोर की पांच सीटों पर एनसी और कांग्रेस दोनों ही अपने उम्मीदवार उतारेंगे, जिसे गठबंधन ‘दोस्ताना मुकाबला’ कह रहा है। 

पार्टी अध्यक्ष और जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए नौशेरा निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार रविंदर रैना ने यह भी कहा कि पूरे जम्मू-कश्मीर में इस समय भाजपा की जबरदस्त लहर है मैं विश्वास के साथ कहता हूं कि जम्मू-कश्मीर में भाजपा की सरकार बनेगी। प्रचंड बहुमत के साथ जम्मू-कश्मीर में भाजपा अपनी सरकार बनाएगी। 

उल्लेखनीय है जम्मू-कश्मीर में विधानसभा की 90 सीटें हैं, जिनमें से 47 घाटी में और 43 जम्मू संभाग में हैं। इनमें से नौ एसटी सीटें हैं और सात एससी आरक्षित सीटें हैं।

(Input from news agencies)

RELATED ARTICLES

26/12/24 | 3:01 pm | ECI

लोकसभा चुनाव 2024 में 64.64 करोड़ मतदाताओं ने वोट डालकर बनाया विश्व रिकार्ड, ईसीआई ने जारी की रिपोर्ट

इस साल सम्पन्न हुए लोकसभा चुनाव में 64.64 करोड़ मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग करके नया विश्व...

23/11/24 | 2:49 pm | maharashtra assembly election result

महाराष्ट्र में भाजपा गठबंधन की सरकार बनना तय, सभी 288 सीटों के रुझान आए

महाराष्ट्र की सभी 288 विधानसभा सीटों के रुझान आ गए हैं। महायुति गठबंधन 200 से ज्यादा सीटों पर बढ़त ब...