प्रतिक्रिया | Monday, April 21, 2025

  • Twitter
  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram

27/08/24 | 10:59 pm

printer

जम्मू-कश्मीर चुनाव : भाजपा ने 29 उम्मीदवारों की तीसरी सूची की जारी

जम्मू-कश्मीर में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार (27, अगस्त) को तीसरी सूची जारी कर दी है। इस सूची में 29 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। बीते सोमवार भारतीय जनता पार्टी ने पहली सूची जारी की जिसमें 44 नाम शामिल थे। इसके बाद भारतीय जनता पार्टी ने लिस्ट को संशोधित कर नई लिस्ट जारी की।

इस सूची में 15 नामों का जगह दी गई। इसके कुछ समय बाद भाजपा ने एक अन्य लिस्ट जारी की। इस सूची में केवल एक नाम शामिल था। कुल मिलाकर सोमवार को भाजपा ने 16 नामों का ऐलान किया और अब 29 उम्मीदवारों की लिस्ट आई है। ऐसे में भाजपा ने अब तक 45 उम्मीदवारों मैदान में उतार दिए हैं।

पार्टी ने नई सूची में वैष्णो देवी से बलदेव राज शर्मा को बनाया उम्मीदवार बनाया है। पार्टी ने नगरोटा से देवेंद्र सिंह राणा को मैदान में उतारा है और बिलावर से सतीश शर्मा को उम्मीदवार बनाया है जिसका प्रतिनिधित्व 2014 में हुए पिछले विधानसभा चुनाव में पूर्व उपमुख्यमंत्री निर्मल सिंह ने किया था।

बता दें कि भाजपा ने सोमवार को जारी की गई अब रद्द की गई सूची में एक बदलाव किया है जिसमें उसने श्री माता वैष्णो देवी सीट से रोहित दुबे की जगह बलदेव राज शर्मा को उम्मीदवार बनाया है। अन्य सभी नाम उन्हीं निर्वाचन क्षेत्रों के लिए हैं जिनकी घोषणा कल वापस लिए जाने से पहले की गई थी।

आगंतुकों: 23961412
आखरी अपडेट: 21st Apr 2025