11/06/24 | 10:48 pm

Print

योकोसुका में शुरू हुआ भारत-जापान की नौसेनाओं का समुद्री अभ्यास ‘जिमेक्स’

भारत और जापान की नौसेनाओं के बीच योकोसुका में द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास ‘जिमेक्स’ शुरू हो गया है। अभ्यास में हिस्सा लेने के लिए भारतीय नौसेना का स्वदेशी स्टील्थ फ्रिगेट आईएनएस शिवालिक योकोसुका पहुंचा है। जापानी नौसेना के कमांडर वाइस एडमिरल आईटीओ हिरोशी और जापान में भारत के राजदूत सिबी जॉर्ज ने भारतीय जहाज का गर्मजोशी से स्वागत किया।

इस अभ्यास में बंदरगाह और समुद्र दोनों चरण शामिल हैं। बंदरगाह चरण में पेशेवर, खेल और सामाजिक बातचीत शामिल होगी, जिसके बाद दोनों नौसेनाएं समुद्र में अपने युद्ध कौशल को संयुक्त रूप से निखारेंगी। अभ्यास के दौरान नौसेनाएं सतह, उप-सतह और वायु क्षेत्रों में जटिल बहु-अनुशासनात्मक संचालन के माध्यम से अपनी अंतर-संचालन क्षमता को बढ़ाएंगी। भारतीय नौसेना का प्रतिनिधित्व आईएनएस शिवालिक और जेएमएसडीएफ का प्रतिनिधित्व गाइडेड मिसाइल विध्वंसक जेएस युगिरी कर रहा है। दोनों नौसेनाओं के एकीकृत हेलीकॉप्टर भी संयुक्त अभ्यास में भाग लेंगे।

पिछले कुछ वर्षों में अपने दायरे और जटिलता में वृद्धि के साथ ‘जिमेक्स’ एक-दूसरे की सर्वोत्तम प्रथाओं से सीखने का अवसर प्रदान करता है। भारतीय नौसेना और जेएमएसडीएफ के बीच परिचालन बातचीत को सुगम बनाता है, ताकि आपसी सहयोग को बढ़ावा दिया जा सके। साथ ही इंडो-पैसिफिक में समुद्री सुरक्षा के प्रति उनकी साझा प्रतिबद्धता की पुष्टि की जा सके।
(इनपुट- हिन्दुस्थान समाचार)

RELATED ARTICLES

14 mins ago | India-UAE relations

पीएम मोदी की यूएई यात्रा से भारत-यूएई संबंधों को नई मजबूती, 5 अरब डॉलर निवेश समेत कई अहम समझौते

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की संयुक्त अरब अमीरात यात्रा के दौरान शुक्रवार को भारत और यूएई के बी...

1 hour ago | India growth

पीएम मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषितम्, कहा- देशवासियों के गुणों से बढ़ रहा भारत का सामर्थ्य

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को एक संस्कृत सुभाषितम् साझा करते हुए कहा कि वैश्विक मंच ...