Print

LAC : पूर्वी लद्दाख के डेप्सांग और डेमचोक से भारत-चीन सेनाओं की वापसी प्रक्रिया पूरी, दिवाली बाद शुरू होगी पेट्रोलिंग

वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर भारत और चीन के सैनिकों की वापसी प्रक्रिया बीते बुधवार को पूरी हो गई। पूर्वी लद्दाख के डेप्सांग और डेमचोक में सैनिकों को वापस बुलाने के लिए दोनों देशों के बीच 21 अक्टूबर को एक समझौते पर हस्ताक्षर होने के बाद यह प्रक्रिया शुरू हुई थी। दोनों टकराव बिंदुओं पर तनाव कम करने के लिए कूटनीतिक प्रयासों के बाद अब दिवाली के बाद पेट्रोलिंग शुरू हो सकेगी।

दिवाली पर दोनों देशों की सेनाएं आदान-प्रदान करेंगे मिठाई

भारत और चीन ने पूर्वी लद्दाख में डेप्सांग और डेमचोक के दो टकराव बिंदुओं से सैनिकों को 2020 से पहले की स्थिति में वापस बुला लिया है। पिछले साढ़े चार वर्षों में बनाए गए सभी चौकियों, रक्षात्मक ठिकानों, आवासों और आश्रयों को भी हटा दिया गया है। दोनों पक्षों के ग्राउंड कमांडर आज गुरुवार को दिवाली के दिन वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर सभी सीमा कार्मिक बैठक (बीपीएम) बिंदुओं पर मिठाइयों का आदान-प्रदान करने के लिए मिलेंगे।

वहीं दिवाली के बाद शुरू होने वाली पेट्रोलिंग के तौर-तरीकों का फैसला ग्राउंड कमांडर करेंगे, क्योंकि दोनों पक्षों के कोर कमांडरों ने ही डेप्सांग और डेमचोक में पीछे हटने और फिर से गश्त शुरू करने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए थे। भारतीय सेना ने सोमवार को चीनी सैनिकों की वापसी का भौतिक सत्यापन किया, जिसमें दोनों टकराव वाले बिंदुओं पर 2020 के बाद से बनाए गए सभी अतिरिक्त ढांचों को तोड़ दिया गया। दोनों देशों ने भौतिक सत्यापन के साथ-साथ ड्रोन के जरिए निगरानी भी की है।

RELATED ARTICLES

08/10/26 | 9:47 am | IAF History and Achievements

आकाश के प्रहरी : भारतीय वायु सेना की शौर्य, सामर्थ्य और आत्मनिर्भरता की गौरव गाथा

आकाश की कोई सीमा नहीं होती, लेकिन राष्ट्र की संप्रभुता की रक्षा के लिए आकाश की निगरानी और नियंत्...

01/10/26 | 2:58 pm | AI and Quantum Technology

ऊर्जा सुरक्षा में नौसेना की अहम भूमिका, चिप उत्पादन में आत्मनिर्भरता पर फोकस : जितिन प्रसाद

नई दिल्ली में नौसेना की कमांडर्स कॉन्फ्रेंस चल रही है। यह नौसेना का सर्वोच्च स्तर का प्लेटफार्...

22/09/26 | 5:23 pm | Indian Air Force

Tarang Shakti 2026 : जोधपुर के आसमान में गरजेंगे अमेरिकी F-35, पहली बार फिफ्थ जेनरेशन के फाइटर जेट की एंट्री

भारतीय वायुसेना के साल के सबसे बड़े मल्टीनेशनल अभ्यास ‘तरंग शक्ति 2.0’ की तैयारियां पूरी हो चुकी...