सी-विजिल ऐप से 4.24 लाख शिकायतें मिलीं, 99.9 प्रतिशत निस्तारित : चुनाव आयोग

चुनाव आयोग ने शनिवार को कहा कि आम चुनाव 2024 की घोषणा के बाद से सी-विजिल ऐप के माध्यम से अब तक 4.24 लाख से अधिक शिकायतें प्राप्त हुईं और इनमें से 99.9 प्रतिशत मामलों का तेजी से समाधान किया गया।

चुनाव आयोग ने एक विज्ञप्ति में कहा कि आम चुनाव की घोषणा के बाद से 15 मई तक इस ऐप के माध्यम से 4.24 लाख से अधिक शिकायतें प्राप्त हुई हैं। इनमें से 4,23,908 शिकायतों का निपटारा किया जा चुका है और शेष 409 मामले प्रक्रियाधीन हैं। लगभग 89 प्रतिशत शिकायतों का समाधान 100 मिनट की समयसीमा के भीतर किया गया।

आयोग ने कहा कि लोकसभा चुनाव में चुनाव आयोग का सी-विजिल एप लोगों के हाथों में चुनाव संहिता के उल्लंघन को चिह्नित करने के लिए एक अत्यधिक प्रभावी उपकरण के रूप में उभरा है। इसमें लाउडस्पीकरों का अनधिकृत उपयोग, निषिद्ध अवधि के दौरान प्रचार करना, बैनर और पोस्टरों का अवैध प्लेसमेंट, वाहनों का दुरुपयोग, संपत्ति विरूपण, आग्नेयास्त्रों का प्रदर्शन, शराब और नकदी, मुफ्त चीजों को प्रलोभनों का वितरण शामिल है।

उल्लेखनीय है कि सी-विजिल एक उपयोगकर्ता के अनुकूल और संचालित करने में आसान एप्लिकेशन है, जो सतर्क नागरिकों को जिला नियंत्रण कक्ष, रिटर्निंग अधिकारी और फ्लाइंग स्क्वाड टीमों से जोड़ता है। इस ऐप का उपयोग करके, नागरिक राजनीतिक कदाचार की घटनाओं पर तुरंत मिनटों के भीतर रिपोर्ट कर सकते हैं और उन्हें रिटर्निंग अधिकारी के कार्यालय में जाने की आवश्यकता नहीं है। जैसे ही शिकायत cVIGIL ऐप पर भेजी जाएगी, शिकायतकर्ता को एक यूनिक आईडी प्राप्त होगी जिसके माध्यम से व्यक्ति अपने मोबाइल पर शिकायत को ट्रैक कर सकेगा।

RELATED ARTICLES

26/12/24 | 3:01 pm | ECI

लोकसभा चुनाव 2024 में 64.64 करोड़ मतदाताओं ने वोट डालकर बनाया विश्व रिकार्ड, ईसीआई ने जारी की रिपोर्ट

इस साल सम्पन्न हुए लोकसभा चुनाव में 64.64 करोड़ मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग करके नया विश्व...

23/11/24 | 2:49 pm | maharashtra assembly election result

महाराष्ट्र में भाजपा गठबंधन की सरकार बनना तय, सभी 288 सीटों के रुझान आए

महाराष्ट्र की सभी 288 विधानसभा सीटों के रुझान आ गए हैं। महायुति गठबंधन 200 से ज्यादा सीटों पर बढ़त ब...