Print

राजौरी में एलओसी के पास लैंडमाइन धमाका, 6 सैनिक घायल

जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में मंगलवार को नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास एक लैंडमाइन विस्फोट में छह सैनिक घायल हो गए। यह घटना राजौरी के नौशेरा सेक्टर में आज मंगलवार सुबह करीब 10:45 बजे हुई।

एक अधिकारी ने बताया कि गश्त के दौरान एक सैनिक ने गलती से लैंडमाइन पर कदम रख दिया जिससे यह धमाका हुआ और छह सैनिक घायल हो गए। सभी घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उनकी स्थिति स्थिर बताई है।

भारतीय सीमा के पास एलओसी क्षेत्रों में सुरक्षा के लिए लैंडमाइन लगाए जाते हैं ताकि घुसपैठ और आतंकवादी गतिविधियों को रोका जा सके। लेकिन बारिश और अन्य कारणों से कुछ लैंडमाइन अपनी जगह से हटकर दूसरे स्थान पर चले जाते हैं, जिन्हें “ड्रिफ्ट माइन” कहा जाता है। इस तरह के हादसे ऐसे लैंडमाइन की वजह से होते हैं।

हाल के महीनों में जम्मू-कश्मीर में सेना और सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों उनके सहयोगियों और समर्थकों के खिलाफ आक्रामक अभियान चलाए हैं। यह अभियान तब तेज किया गया जब आतंकवादियों ने पिछले चार महीनों में सेना, सुरक्षा बलों और नागरिकों पर हमले किए।

RELATED ARTICLES

40 mins ago | 'Zero Casualty'

आपदा प्रबंधन में ‘जीरो कैजुअल्टी’ के नए युग में भारत, अमित शाह बोले- आपदा रोधी गांव और शहर बनाना लक्ष्य

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को नई दिल्ली में राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन स...

1 hour ago | BRICS 2026

BRICS 2026: समावेशी वैश्विक व्यवस्था की ओर भारत का बड़ा कदम

चार उभरती अर्थव्यवस्थाओं के लिए इस्तेमाल होने वाला एक संक्षिप्त नाम आज चार महाद्वीपों तक फैले ...

2 hours ago | Aga Khan Development Network

राष्ट्रपति मुर्मु और गृह मंत्री अमित शाह से मिले प्रिंस रहीम आगा खान पंचम, सहयोग बढ़ाने पर हुई चर्चा

प्रिंस रहीम आगा खान पंचम ने गुरुवार को नई दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर...