28/06/24 | 12:39 pm

Print

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने अमरनाथ तीर्थयात्रियों के पहले जत्थे को जम्मू से किया रवाना

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आज (शुक्रवार) सुबह यहां के भगवती नगर आधार शिविर से अमरनाथ तीर्थयात्रियों के पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अमरनाथ यात्रा शुरू होने से पहले हजारों लोग जम्मू पहुंच चुके हैं। जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने सभी जरूरी इंतजाम किए। पहला जत्था कड़ी सुरक्षा के बीच काफिले में यात्रा करेगा और पहलगाम और बालटाल बेस कैंप पहुंचेगा। वहां से वे अपनी अमरनाथ यात्रा शुरू करेंगे।

उपराज्यपाल ने सभी तीर्थयात्रियों को सुरक्षित और आध्यात्मिक रूप से समृद्ध यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं। उपराज्यपाल ने कहा कि बाबा अमरनाथ का आशीर्वाद सभी के जीवन में शांति, खुशी और समृद्धि लाए। वैदिक मंत्रों के जाप के बीच 4603 यात्रियों के पहले जत्थे को 231 हल्के और भारी वाहनों के काफिले में भगवती नगर जम्मू आधार शिविर से श्री अमरनाथ जी की पवित्र गुफा के लिए रवाना किया गया।

इस मौके पर मनोज सिन्हा ने मीडिया को भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि तीर्थयात्रियों का पहला जत्था जम्मू से रवाना हो गया है। पिछले 3-4 साल में यात्रा के लिए काफी इंतजाम किए गए हैं और इस बार भी जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने सभी जरूरी इंतजाम किए हैं। सुरक्षा बढ़ाई गई है। अमरनाथ यात्रा शुरू होने से पहले हजारों लोग जम्मू पहुंच चुके हैं। पहला जत्था कड़ी सुरक्षा के बीच काफिले में यात्रा करेगा और पहलगाम और बालटाल बेस कैंप पहुंचेगा। वहां से वे अपनी अमरनाथ यात्रा शुरू करेंगे।

इस अवसर पर प्रमुख आध्यात्मिक नेता, धार्मिक संगठनों के प्रमुख, जनप्रतिनिधि, नागरिक प्रशासन, पुलिस, सुरक्षाबलों और श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारी, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। इस दौरान भाजपा नेता देवेंद्र सिंह राणा ने कहा कि हमें उम्मीद है कि भोले शंकर की कृपा से इस साल भी यात्रा खुशियां लेकर आएगी और हर साल की तरह सभी के लिए एक अच्छा अनुभव होगा। लोगों को जम्मू-कश्मीर वासियों का प्यार, स्नेह और दुलार मिलेगा।

उन्होंने कहा कि पूरे देश के लोगों को भगवान शिव का आशीर्वाद मिलेगा। पूरा भारत और जम्मू-कश्मीर विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ेगा। हर साल की तरह इस साल भी सभी इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा को मजबूत करने और यातायात से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए राष्ट्रीय राजमार्गों पर भी सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।

उधमपुर की डिप्टी कमिश्नर सलोनी राय ने कहा कि सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग पर सीसीटीवी लगाए गए हैं। उधमपुर से बनिहाल तक करीब 10 सीसीटीवी पॉइंट बनाए गए हैं, जहां से लगातार निगरानी की जाएगी। अगर यातायात से जुड़ी कोई समस्या आती है, तो हम उसका तुरंत समाधान कर सकते हैं। हमारा उद्देश्य है कि अमरनाथ तीर्थयात्रियों को भोजन, पानी और बिजली सहित सभी सुविधाएं मिलें।

RELATED ARTICLES

10 mins ago | BRO (Border Roads Organisation)

पीएम मोदी आज लद्दाख को देंगे 3,350 करोड़ का विकास तोहफा, पांच बड़ी परियोजनाओं का उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार दोपहर करीब 12:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए लद्दाख में ल...

43 mins ago | Anita Anand

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद की भारत यात्रा: रिश्ते फिर नई ऊंचाई पर, व्यापार और सुरक्षा पर फोकस

वैश्विक अनिश्चितता के बीच भारत और कनाडा के रिश्ते फिर से नई ऊंचाई छूने लगे हैं। कनाडा की विदेश म...