लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा ने जारी किया संकल्प पत्र

भारतीय जनता पार्टी ने रविवार (14 अप्रैल) को लोकसभा चुनाव 2024 के लिए ‘संकल्प पत्र’ नाम से अपना घोषणापत्र जारी किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, गृहमंत्री अमित शाह एवं वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने पार्टी मुख्यालय में संकल्प पत्र जारी किया।

संकल्प पत्र जारी करते समय रक्षा मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में संकल्पित भारत-सशक्त भारत के संकल्प को पूरा करने पर सफलतापूर्वक काम किया गया है। अब हम भारत के 140 करोड़ नागरिकों के सामने अपना नया संकल्प पत्र प्रस्तुत करने जा रहे हैं।

उन्होंने इस बात पर हर्ष और संतोष व्यक्त किया पीएम मोदी के नेतृत्व में हमने देशवासियों से किया हर वादा पूरा किया है। चाहे 2014 का संकल्प पत्र हो या 2019 का, मोदीजी के नेतृत्व में हमने अपने हर संकल्प को पूरा किया है।

उल्लेखनीय है कि बीजेपी का संकल्प पत्र तैयार करने के लिए पार्टी ने पिछले दिनों रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में एक समिति गठित की थी। समिति ने कई बैठकों के बाद संकल्प पत्र को अंतिम रूप दिया। केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण, पीयूष गोयल, स्मृति ईरानी, धर्मेंद्र प्रधान, अश्विनी वैष्णव, किरण रीजीजू और अर्जुनराम मेघवाल के अलावा गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र भाई पटेल, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद सहित कुल 27 नेता इस समिति के सदस्य थे।

RELATED ARTICLES

26/12/24 | 3:01 pm | ECI

लोकसभा चुनाव 2024 में 64.64 करोड़ मतदाताओं ने वोट डालकर बनाया विश्व रिकार्ड, ईसीआई ने जारी की रिपोर्ट

इस साल सम्पन्न हुए लोकसभा चुनाव में 64.64 करोड़ मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग करके नया विश्व...

23/11/24 | 2:49 pm | maharashtra assembly election result

महाराष्ट्र में भाजपा गठबंधन की सरकार बनना तय, सभी 288 सीटों के रुझान आए

महाराष्ट्र की सभी 288 विधानसभा सीटों के रुझान आ गए हैं। महायुति गठबंधन 200 से ज्यादा सीटों पर बढ़त ब...