लोकसभा चुनाव 2024: प्रधानमंत्री मोदी आज बिहार और उत्तर प्रदेश में करेंगे चुनाव प्रचार

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज बिहार और उत्तर प्रदेश में चुनाव प्रचार करेंगे। पीएम बिहार में जनसभा को संबोधित करने के साथ आज के प्रचार का श्रीगणेश करेंगे। भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आज के चुनावी कार्यक्रम को एक्स हैंडल पर साझा किया है।

भाजपा के एक्स हैंडल के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी आज सबसे पहले बिहार के पाटलिपुत्र में सुबह 11:30 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद दोपहर 01:30 काराकाट में जनसमूह के बीच होंगे। यहां जनसभा को संबोधित करने के बाद प्रधानमंत्री बक्सर पहुंचेंगे।

बक्सर में उनकी जनसभा सवा तीन बजे होनी है। बिहार के बक्सर से प्रधानमंत्री मोदी उत्तर प्रदेश का रुख करेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शाम पौने पांच बजे गाजीपुर पहुंचेंगे, जहां पीएम भाजपा की विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश सीमा से सटा हुआ राज्य है। हिमाचल के लोग एक मजबूत और ताकतवर सरकार का मतलब जानते हैं। मोदी आपके लिए जान की बाजी लगा देगा, लेकिन आप पर कभी संकट नहीं आने देगा।

RELATED ARTICLES

26/12/24 | 3:01 pm | ECI

लोकसभा चुनाव 2024 में 64.64 करोड़ मतदाताओं ने वोट डालकर बनाया विश्व रिकार्ड, ईसीआई ने जारी की रिपोर्ट

इस साल सम्पन्न हुए लोकसभा चुनाव में 64.64 करोड़ मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग करके नया विश्व...

23/11/24 | 2:49 pm | maharashtra assembly election result

महाराष्ट्र में भाजपा गठबंधन की सरकार बनना तय, सभी 288 सीटों के रुझान आए

महाराष्ट्र की सभी 288 विधानसभा सीटों के रुझान आ गए हैं। महायुति गठबंधन 200 से ज्यादा सीटों पर बढ़त ब...