लोकसभा चुनाव 2024: प्रधानमंत्री मोदी की आज दिल्ली और हरियाणा में चुनावी जनसभा

भाजपा नेता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार (18 मई) को हरियाणा और दिल्ली में 3 चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे। जिसमें से दो जनसभा हरियाणा में तथा एक दिल्ली में होगी।

भाजपा के एक्स हैंडल पर दी गई जानकारी के अनुसार पीएम दोपहर 2.45 बजे हरियाणा के अंबाला जाएंगे। इसके बाद शाम 4.45 बजे सोनीपत में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। हरियाणा के बाद पीएम दिल्ली लौटेंगे। उनकी शाम 6.30 बजे उत्तर पूर्वी दिल्ली में जनसभा होगी।

शुक्रवार 17 मई को मुंबई के दादर स्थित शिवाजी पार्क मैदान में पीएम ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा था कि देश के 5 दशक बर्बाद हो गए क्योंकि आजादी के बाद देश की सभी व्यवस्थाओं का कांग्रेसीकरण हो गया। प्रधानमंत्री मोदी ने विश्वास जताया कि जब जनता हमें तीसरी बार सत्ता सौंपेगी तो हमारा देश तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। उन्होंने कहा कि मुंबई सपनों का शहर है, मैं 2047 का सपना लेकर इस शहर में आया हूं। मोदी ने कहा कि मुंबई के लोग रफ्तार की कीमत समझते हैं और भारत को विकसित देश बनाने में मुंबई की बड़ी भूमिका है।

 

RELATED ARTICLES

26/12/24 | 3:01 pm | ECI

लोकसभा चुनाव 2024 में 64.64 करोड़ मतदाताओं ने वोट डालकर बनाया विश्व रिकार्ड, ईसीआई ने जारी की रिपोर्ट

इस साल सम्पन्न हुए लोकसभा चुनाव में 64.64 करोड़ मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग करके नया विश्व...

23/11/24 | 2:49 pm | maharashtra assembly election result

महाराष्ट्र में भाजपा गठबंधन की सरकार बनना तय, सभी 288 सीटों के रुझान आए

महाराष्ट्र की सभी 288 विधानसभा सीटों के रुझान आ गए हैं। महायुति गठबंधन 200 से ज्यादा सीटों पर बढ़त ब...