04/06/24 | 12:11 pm

Print

लोकसभा चुनाव- 2024 : लखनऊ में हैट्रिक लगाने की तैयारी में राजनाथ, भाजपा की होगी नौंवी जीत

देश के प्रतिष्ठित सीटों में शुमार लखनऊ संसदीय सीट पर भाजपा 1991 से काबिज है। आम चुनाव 2024 के चुनाव नतीजों के प्रारम्भिक रुझान में भाजपा प्रत्याशी केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बढ़त बनाए हुए हैं। बता दें, इस सीट पर राजनाथ सिंह तीसरी बार अपना भाग्य आजमा रहे हैं। चुनाव आयोग के शुरुआती रुझानों के अनुसार, भाजपा 238 सीटों पर आगे चल रही है, कांग्रेस 96 सीट पर आगे चल रही है। अभी तक प्राप्त रुझानों के अनुसार यूपी में बीजेपी को 36, कांग्रेस को 8 और सपा को 33, आरएलडी को 2 सीटे मिलती दिखाई दे रही हैं।

1991 से लखनऊ में लहरा रहा भगवा

बात दें , 10वीं लोकसभा के लिए आम चुनाव में भाजपा के अटल बिहारी वाजपेयी ने पहली बार इस सीट पर भगवा परचम फहराया था। इसके बाद 1996, 1998, 1999 और 2004 के चुनाव में लगातार पांच बार जीतकर रिकार्ड बनाया। 2004 के चुनाव बाद अटल जी ने सक्रिय राजनीति से दूरी बना ली। 2009 में लखनऊ से भाजपा की टिकट पर लालजी टण्डन ने विजय रथ को आगे बढ़ाया।

राजनाथ सिंह तीसरी बार मैदान में

2014 और 2019 में राजनाथ सिंह ने यहां जीत का कमल खिलाया। वो तीसरी बार मैदान में है। इस बार जीत के साथ जहां राजनाथ सिंह अपनी जीत की हैट्रिक पूरी करेंगे, वहीं भाजपा की यह नौंवी जीत होगी।

राजनाथ का मुकाबला सपा के रविदास

राजनाथ सिंह का मुकाबला समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी रविदास मेहरोत्रा से है। उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव की मतगणना में सुबह 11 बजे तक राजनाथ सिंह अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सपा के रविदास मेहरोत्रा से 19 हजार से अधिक मतों से आगे चल रहे हैं।

पिछली बार साढ़े तीन लाख के अंतर से जीते

2019 के आम चुनाव में राजनाथ सिंह ने सपा की पूनम शत्रुघन सिन्हा को 3 लाख 47 हजार 302 वोटों से शिकस्त दी थी। यह देखना अहम होगा कि राजनाथ सिंह तीसरी जीत के साथ अपने जीत के अंतर को बढ़ा पाते हैं या नहीं।

RELATED ARTICLES

26/12/24 | 3:01 pm | ECI

लोकसभा चुनाव 2024 में 64.64 करोड़ मतदाताओं ने वोट डालकर बनाया विश्व रिकार्ड, ईसीआई ने जारी की रिपोर्ट

इस साल सम्पन्न हुए लोकसभा चुनाव में 64.64 करोड़ मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग करके नया विश्व...

23/11/24 | 2:49 pm | maharashtra assembly election result

महाराष्ट्र में भाजपा गठबंधन की सरकार बनना तय, सभी 288 सीटों के रुझान आए

महाराष्ट्र की सभी 288 विधानसभा सीटों के रुझान आ गए हैं। महायुति गठबंधन 200 से ज्यादा सीटों पर बढ़त ब...