लोकसभा चुनाव 2024: तीसरे चरण में दोपहर तीन बजे तक करीब 50.71 प्रतिशत मतदान

लोकसभा चुनाव के लिए तीसरे चरण का मतदान मंगलवार को जारी है। इस चरण में 11 राज्यों की 93 सीटों पर मतदान जारी है। इस दौरान दोपहर तीन बजे तक करीब 50.71 प्रतिशत औसत मतदान होने की खबर है।

जानकारी के मुताबिक दोपहर तीन बजे तक असम में 63.08 प्रतिशत, बिहार में 46.69 प्रतिशत, छत्तीसगढ़ में 58.19 प्रतिशत, दादर नागर हवेली दमन दीव में 52.43 प्रतिशत, गोवा में 61.39 प्रतिशत, गुजरात में 47.03 प्रतिशत, कर्नाटक में 54.20 प्रतिशत, मध्य प्रदेश में 54.09 प्रतिशत, महाराष्ट्र में 42.63 प्रतिशत, उत्तर प्रदेश में 46.78 प्रतिशत और पश्चिम बंगाल में 63.11 प्रतिशत मतदान हुआ है।

उल्लेखनीय है कि तीसरे चरण में 11 राज्यों की 93 लोकसभा सीटों (सामान्य-72, एसटी-11, एससी-10) पर कुल 1331 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इसमें मध्य प्रदेश की बैतूल सीट के आठ उम्मीदवार भी हैं। उल्लेखनीय है कि इससे पहले आम चुनाव के पहले दो चरणों में 189 सीटों के लिए सुचारु और शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न हो चुका है। सभी सात चरणों के नतीजे 4 जून को घोषित किए जाएंगे।

 

RELATED ARTICLES

26/12/24 | 3:01 pm | ECI

लोकसभा चुनाव 2024 में 64.64 करोड़ मतदाताओं ने वोट डालकर बनाया विश्व रिकार्ड, ईसीआई ने जारी की रिपोर्ट

इस साल सम्पन्न हुए लोकसभा चुनाव में 64.64 करोड़ मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग करके नया विश्व...

23/11/24 | 2:49 pm | maharashtra assembly election result

महाराष्ट्र में भाजपा गठबंधन की सरकार बनना तय, सभी 288 सीटों के रुझान आए

महाराष्ट्र की सभी 288 विधानसभा सीटों के रुझान आ गए हैं। महायुति गठबंधन 200 से ज्यादा सीटों पर बढ़त ब...