प्रतिक्रिया | Wednesday, February 05, 2025

  • Twitter
  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram

लोकसभा चुनाव 2024: तीसरे चरण में शाम पांच बजे तक करीब 60.19 प्रतिशत मतदान

लोकसभा चुनाव के लिए तीसरे चरण का मतदान मंगलवार को जारी है। इस चरण में 11 राज्यों की 93 सीटों पर मतदान जारी है। इस दौरान शाम 5 बजे तक करीब 60.19 प्रतिशत औसत मतदान होने की खबर है।

शाम 5 बजे तक वोटिंग प्रतिशत

असम- 74.86 प्रतिशत
बिहार – 56.01 प्रतिशत
छत्तीसगढ़- 66.87 प्रतिशत
दादरा नगर हवेली- 65.23 प्रतिशत
गोवा- 72.52 प्रतिशत
गुजरात- 55.22 प्रतिशत
कर्नाटक- 66.05 प्रतिशत
मध्य प्रदेश -62.28 प्रतिशत
महाराष्ट्र -53.40 प्रतिशत
उत्तर प्रदेश -55.13 प्रतिशत
पश्चिम बंगाल -79.93 प्रतिशत

उल्लेखनीय है कि तीसरे चरण में 11 राज्यों की 93 लोकसभा सीटों (सामान्य-72, एसटी-11, एससी-10) पर कुल 1331 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इसमें मध्य प्रदेश की बैतूल सीट के आठ उम्मीदवार भी हैं। उल्लेखनीय है कि इससे पहले आम चुनाव के पहले दो चरणों में 189 सीटों के लिए सुचारु और शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न हो चुका है। सभी सात चरणों के नतीजे 4 जून को घोषित किए जाएंगे।

आगंतुकों: 16731124
आखरी अपडेट: 5th Feb 2025