Print

लोकसभा चुनाव : सातवें चरण में दोपहर 1 बजे तक 40.09 प्रतिशत वोटिंग, हिमाचल में सर्वाधिक मतदान

लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण में आज शनिवार (1 जून) को सात राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश की 57 संसदीय सीटों पर मतदान जारी है। इन सीटों पर दोपहर 1 बजे तक 40.09 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। हिमाचल प्रदेश में सर्वाधिक 48.63 प्रतिशत जबकि बिहार में सबसे कम 35.65 प्रतिशत मतदान हुआ।

चुनाव आयोग के मताबिक बिहार में 35.65 प्रतिशत, चंडीगढ़ में 40.14 प्रतिशत, हिमाचल प्रदेश में 48.63 प्रतिशत, झारखंड में 46.80 प्रतिशत, ओडिशा में 37.64 प्रतिशत, पंजाब में 37.80 प्रतिशत, उत्तर प्रदेश में 39.31 प्रतिशत और पश्चिम बंगाल में 45.07 प्रतिशत मतदान रहा।

ओडिशा राज्य विधानसभा की शेष 42 सीटों के लिए भी मतदान जारी

ओडिशा राज्य विधानसभा की शेष 42 सीटों के लिए भी मतदान जारी है। दोपहर 1 बजे तक यहां 37.64 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण में 57 सीटों पर मतदान जारी है। इनमें पंजाब की सभी 13, यूपी की 13, हिमाचल प्रदेश की 4, पश्चिम बंगाल की 9, बिहार की 8, ओडिशा की 6, झारखंड की 3 और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ की एक सीट पर मतदान हो रहा है। शाम 6 बजे इस चरण के पूरा होते ही 19 अप्रैल से 543 लोकसभा सीटों के लिए शुरू हुई सात चरणों की मैराथन मतदान प्रक्रिया खत्म हो जाएगी। 4 जून को मतगणना होगी और उसी दिन नतीजे आएंगे।

RELATED ARTICLES

26/12/24 | 3:01 pm | ECI

लोकसभा चुनाव 2024 में 64.64 करोड़ मतदाताओं ने वोट डालकर बनाया विश्व रिकार्ड, ईसीआई ने जारी की रिपोर्ट

इस साल सम्पन्न हुए लोकसभा चुनाव में 64.64 करोड़ मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग करके नया विश्व...

22/11/24 | 1:18 pm | Austria

ग्रेटर नोएडा पहुंचा ऑस्ट्रिया का सरकारी प्रतिनिधिमंडल, टूरिज्म, स्टार्टअप और टेक्नोलॉजी में करेगा निवेश 

ग्रेटर नोएडा के लिए गुरुवार का दिन बहुत खास रहा। पहली बार ऑस्ट्रिया का 24 सदस्यीय सरकारी प्रतिनि...