Print

लोकसभा चुनाव : अंतिम चरण में दोपहर 3 बजे तक 49.68 प्रतिशत मतदान

लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण में सात राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश सहित कुल 57 संसदीय सीटों पर आज शनिवार (1 जून) को मतदान जारी है। दोपहर 3 बजे तक 49.68 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। झारखंड में सर्वाधिक 60.14 प्रतिशत जबकि बिहार में सबसे कम 42.95 प्रतिशत मतदान हुआ।

चुनाव आयोग ने बताया कि बिहार में 42.95 प्रतिशत, चंडीगढ़ में 52.61 प्रतिशत, हिमाचल प्रदेश में 58.41 प्रतिशत, झारखंड में 60.14 प्रतिशत, ओडिशा में 49.77 प्रतिशत, पंजाब में 46.38 प्रतिशत, उत्तर प्रदेश में 46.83 प्रतिशत और पश्चिम बंगाल में 58.46 प्रतिशत मतदान रहा।

ओडिशा राज्य विधानसभा की शेष 42 सीटों के लिए भी मतदान जारी

ओडिशा राज्य विधानसभा की शेष 42 सीटों के लिए भी मतदान जारी है। दोपहर 3 बजे तक यहां 49.77 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण में 57 सीटों पर मतदान जारी है, जिनमें पंजाब की सभी 13, यूपी की 13 सीटों पर हिमाचल प्रदेश की 4, पश्चिम बंगाल की 9, बिहार की 8, ओडिशा की 6, झारखंड की 3 और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ की एक सीट पर मतदान हो रहा है। शाम 6 बजे इस चरण के पूरा होते ही 19 अप्रैल से 543 सीटों के लिए शुरू हुई सात चरणों की मैराथन मतदान प्रक्रिया खत्म हो जाएगी। 4 जून को मतगणना होगी और उसी दिन नतीजे आएंगे।

RELATED ARTICLES

26/12/24 | 3:01 pm | ECI

लोकसभा चुनाव 2024 में 64.64 करोड़ मतदाताओं ने वोट डालकर बनाया विश्व रिकार्ड, ईसीआई ने जारी की रिपोर्ट

इस साल सम्पन्न हुए लोकसभा चुनाव में 64.64 करोड़ मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग करके नया विश्व...

23/11/24 | 2:49 pm | maharashtra assembly election result

महाराष्ट्र में भाजपा गठबंधन की सरकार बनना तय, सभी 288 सीटों के रुझान आए

महाराष्ट्र की सभी 288 विधानसभा सीटों के रुझान आ गए हैं। महायुति गठबंधन 200 से ज्यादा सीटों पर बढ़त ब...