प्रतिक्रिया | Monday, February 24, 2025

  • Twitter
  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram

लोकसभा चुनाव: पांचवें चरण में 49 सीटों पर 695 उम्मीदवार चुनाव मैदान में, 20 मई को होगा मतदान

लोकसभा चुनाव 2024 के पांचवें चरण में 8 राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों के 695 उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे। इस चरण के लिए 20 मई को मतदान होगा।

चुनाव आयोग की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार लोकसभा चुनाव 2024 के पांचवें चरण में 8 राज्यों/केन्द्रशासित प्रदेशों के 695 उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे। लोकसभा चुनाव 2024 के पांचवें चरण में होने वाले मतदान के लिए 8 राज्यों/केन्द्रशासित प्रदेशों के 49 संसदीय क्षेत्रों के लिए कुल 1586 नामांकन-पत्र दाखिल किए गए। सभी 8 राज्यों/केन्द्रशासित प्रदेशों में पांचवें चरण के लिए नामांकन-पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 3 मई, 2024 थी। दाखिल किए गए सभी नामांकन-पत्रों की जांच के बाद, 749 नामांकन-पत्र वैध पाए गए।

पांचवें चरण में, महाराष्ट्र के 13 संसदीय क्षेत्रों में अधिकतम 512 नामांकन-पत्र दाखिल किए गए थे। इसके बाद, उत्तर प्रदेश के 14 संसदीय क्षेत्रों में 466 नामांकन-पत्र दाखिल किए गए थे। झारखंड के 4-चतरा संसदीय क्षेत्र में सबसे अधिक 69 नामांकन-पत्र प्राप्त हुए और इसके बाद उत्तर प्रदेश के 35-लखनऊ संसदीय क्षेत्र में 67 नामांकन-पत्र प्राप्त हुए। पांचवें चरण के लिए एक संसदीय क्षेत्र में चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की औसत संख्या 14 है।

बिहार की 5 सीटों से 80, जम्मू एवं कश्मीर की 1 सीट से 22, झारखंड की 3 सीटों से 54, लद्दाख की एक सीट से 3, महाराष्ट्र की 13 सीटों से 264, ओडिशा की 5 सीटों से 40, उत्तर प्रदेश की 14 सीटों से 144 और पश्चिम बंगाल की 7 सीटों से 88 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।

आगंतुकों: 18537330
आखरी अपडेट: 24th Feb 2025