लोकसभा स्पीकर ओम बिरला सहित कई मंत्रियों ने प्रवासी भारतीय दिवस पर दीं शुभकामनाएं

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला सहित कई मंत्रियों ने शुक्रवार को प्रवासी भारतीय दिवस के अवसर पर देश तथा विदेश में रह रहे भारतीय समुदाय को शुभकामनाएं दीं।  

प्रवासी भारतीय भारत की समृद्ध परंपराओं के संवाहक

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि भौगोलिक सीमाओं से दूर रहते हुए भी जिनके मन, विचार और कर्मों में भारत सदैव जीवंत रहता है; ऐसे प्रवासी भारतीय न केवल भारत की समृद्ध परंपराओं के संवाहक हैं, बल्कि वैश्विक मंच पर देश की प्रतिष्ठा और विश्वास के मजबूत सेतु भी हैं। 

https://x.com/ombirlakota/status/2009453614230839410?s=20

भारत के विकास में प्रवासी भारतीय समुदाय का महत्वपूर्ण योगदान

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि भारत के विकास में प्रवासी भारतीय समुदाय का महत्वपूर्ण योगदान है। सभी प्रवासियों ने भारत के सांस्कृतिक मूल्यों को विश्व में सर्वोत्तम रूप में प्रदर्शित कर देश को गौरवान्वित किया है।

विकसित भारत 2047 के लिए अंतरराष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देने में अग्रणी भूमिका निभा रहे भारतीय प्रवासी

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारतीय प्रवासी, आर्थिक शक्ति, ज्ञान, संस्कृति और आपसी संबंधों में अपने महत्वपूर्ण योगदान के कारण, विकसित भारत 2047 के लिए अंतरराष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देने में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं।

प्रवासी भारतीयों ने परिश्रम, प्रतिभा और संस्कारों के माध्यम देश की गरिमा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि ज्ञान, विज्ञान, व्यापार, कला, संस्कृति और सेवा के हर क्षेत्र में प्रवासी भारतीयों ने परिश्रम, प्रतिभा और संस्कारों के माध्यम से भारत की गरिमा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है।

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रवासी भारतीयों के प्रयासों ने न केवल भारत के सामर्थ्य को वैश्विक पहचान दी है, बल्कि आर्थिक और सामाजिक विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है। (इनपुट-एजेंसी) 

RELATED ARTICLES

2 mins ago | Lieutenant Governor Taranjit Singh Sandhu

दिल्ली के एलजी तरनजीत सिंह संधू ने मेट्रो में किया सफर, लोगों से की बातचीत

दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने शनिवार को मेट्रो में सफर किया। इस दौरान मेट्रो यात्रि...

37 mins ago | Defense Minister Rajnath Singh

वियतनाम नौका हादसे पर प्रधानमंत्री मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जताया दुख

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वियतनाम में हुए नौका हादसे पर दुख जता...