महाराष्ट्र : मुंबई और कोंकण में भारी बारिश, आईएमडी ने जारी की बाढ़ की चेतावनी

महाराष्ट्र में लगातार हो रही भारी बारिश से हालात बिगड़ते जा रहे हैं। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने रविवार को कोंकण और मुंबई समेत कई जिलों में फ्लैश फ्लड (अचानक बाढ़) का अलर्ट जारी किया है। आईएमडी की प्रेस रिलीज के मुताबिक, अगले 24 घंटों में कोकण और गोवा के कई इलाकों में बाढ़ का खतरा बना हुआ है। इसमें मुंबई सिटी, उपनगर मुंबई, पालघर, रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, उत्तर और दक्षिण गोवा शामिल हैं। आईएमडी की चेतावनी में कहा गया है कि लगातार हो रही बारिश से निचले इलाकों में पानी भर सकता है।

मौसम विभाग ने बताया कि आज रविवार सुबह मुंबई शहर और उपनगरों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश होगी। साथ ही कभी-कभी 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी, जिनकी गति बढ़कर 60 किमी प्रति घंटा तक जा सकती है। विभाग ने यह भी भविष्यवाणी की है कि 16 से 19 अगस्त के बीच कोंकण (मुंबई और गोवा सहित) और मध्यम महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों में अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा अगले सात दिनों तक महाराष्ट्र, गोवा और गुजरात में भारी से बहुत भारी बारिश जारी रहेगी।

बारिश के आंकड़ों की बात करें तो मुंबई ने 16 अगस्त सुबह 8 बजे से 17 अगस्त सुबह 8 बजे तक 92.81 मिमी वर्षा दर्ज की। पूर्वी उपनगरों में 78.15 मिमी और पश्चिमी उपनगरों में 103.98 मिमी बारिश हुई। शनिवार को मुंबई के सांताक्रूज इलाके में 24 सेंटीमीटर और कोलाबा में 8 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई।

इसके साथ ही समुद्र में ज्वार-भाटे का असर भी दिख रहा है। आज सुबह 5:22 बजे 3.32 मीटर ऊंची लहरों का हाई टाइड आया। 18 अगस्त को सुबह 7:55 बजे 3.54 मीटर ऊंची लहरों का हाई टाइड आने की संभावना है। इसके अलावा 18 अगस्त को रात 12:19 बजे 1.25 मीटर और दोपहर 1:51 बजे 2.43 मीटर की लो टाइड की भविष्यवाणी की गई है। इस चेतावनी के बाद प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने और समुद्र किनारे तथा निचले इलाकों से दूर रहने की अपील की है।-(ANI)

RELATED ARTICLES

30/04/26 | 4:27 pm | New York City Mayor Zohran Mamdani; Britain King Charles

कोहिनूर को लेकर न्यूयार्क के मेयर का बड़ा बयान, बोले-हीरा भारत से की ब्रिटिश लूट का प्रतीक

उपनिवेश-विरोधी बयानों से सुर्खियों में रहने वाले न्यूयॉर्क सिटी के मेयर जोहरान ममदानी ने कहा ह...

23/04/26 | 5:35 pm | All India Institute of Ayurveda Sciences

उपराष्ट्रपति ने ऋषिकेश एम्स के विस्तार की सराहना की, कहा-स्वास्थ्य सेवा अस्पतालों से परे होनी चाहिए

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आज गुरुवार को उत्तराखंड के ऋषिकेश स्थित अखिल भारतीय आयुर्वेद...