महाराष्ट्र: IMD ने भारी बारिश का अलर्ट किया जारी, स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी की घोषणा

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शुक्रवार सुबह तक मुंबई, पालघर, ठाणे और सिंधुदुर्ग में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। आईएमडी ने कहा कि रायगढ़ और रत्नागिरी में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की भी संभावना है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने आज (गुरुवार) राज्य की स्थिति का आकलन किया। उन्होंने रायगढ़ कलेक्टर को बाढ़ प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया।

बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने अपने अधिकार क्षेत्र के तहत सभी स्कूलों और कॉलेजों के लिए छुट्टी घोषित कर दी है। इसके अतिरिक्त, बीएमसी ने सभी नागरिकों से अनुरोध किया है कि जब तक आवश्यक न हो बाहर निकलने से बचें। 

क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र, मुंबई ने आज (25 जुलाई) पालघर, ठाणे, मुंबई और रायगढ़ जिलों में भारी से बहुत भारी वर्षा के लिए ‘रेड’ अलर्ट जारी किया है। शुक्रवार, 26 जुलाई के लिए पालघर, ठाणे, सिंधुदुर्ग और मुंबई जिलों में ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया गया है। पिछले 24 घंटों में आज सुबह 8:30 बजे तक मुंबई शहर में 44 मिमी, पूर्वी उपनगरों में 90 मिमी और पश्चिमी उपनगरों में 89 मिमी बारिश दर्ज की गई। 

इससे पहले आज (गुरुवार) महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने राज्य की स्थिति का आकलन किया। शिंदे ने रायगढ़ कलेक्टर को बाढ़ प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया। राज्य में वर्षा एवं बाढ़ की स्थिति पर सीएम एकनाथ शिंदे ने मीडिया से कहा, “पूणे में स्थिति बहुत खराब है। लोगों के घरों में पानी भर गया है रोड पर पानी है। बांध में बारिश का पानी भर गया है। वहां एनडीआरएफ सहित सभी अधिकारियों को मैंने सूचित किया है। टीमें वहां काम रही है। मैंने आर्मी के मेजर जनरल अनुराग विज से भी बातचीत की है। कर्नल संदीप से बात की है और उन्हें अपनी टीम को अलर्ट पर रखने को कहा है। लोगों को एयरलिफ्ट करने की भी तैयारी की गई है। प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है और उनके खाने पीने की व्यवस्था करने को कहा है।”

इस बीच, स्थानीय पुलिस ने कहा कि भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन के मलबे के कारण रायगढ़-पुणे मार्ग पर तम्हिनी घाट पर यातायात रोक दिया गया है। मलबा साफ होने तक अगले कुछ घंटों तक यातायात रोक दिया जाएगा। (ANI)

RELATED ARTICLES

13/10/26 | 1:28 pm | इन्फोसिस

AI को बड़े पैमाने पर लोगों तक पहुंचाने में भारत दुनिया का नेतृत्व करेगा: नंदन नीलेकणि

 इन्फोसिस के सह-संस्थापक और राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) के परीक्षा सुधारों के लिए गठित उच्...

08/10/26 | 9:38 am | Akshay

फिल्म इंडस्ट्री के सह-कलाकारों ने अभिनेता नाना पाटेकर के निधन पर शोक व्यक्त किया, कहा- एक युग का अंत

भारतीय सिनेमा के लिए आज एक बहुत दुखद दिन है। दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का गुरुवार को अपने आवास ...