प्रतिक्रिया | Thursday, April 24, 2025

  • Twitter
  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram

महात्मा गांधी पुण्यतिथि : गांधी स्मृति में प्रार्थना सभा में शामिल हुए पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने आज गुरुवार को गांधी स्मृति नई दिल्ली में आयोजित प्रार्थना सभा में भाग लिया। यह सभा महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उनके सम्मान में आयोजित की गई थी। इस दौरान पीएम मोदी वहां मौजूद लोगों से बातचीत करते भी नजर आए।

इससे पहले, प्रधानमंत्री मोदी ने महात्मा गांधी को उनकी 77वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा “पूज्य बापू को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि। उनके आदर्श हमें एक विकसित भारत बनाने के लिए प्रेरित करते हैं। मैं उन सभी शहीदों को भी नमन करता हूं जिन्होंने हमारे देश के लिए सेवा और बलिदान दिया।”

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि गांधी जी के विचार स्वच्छता, आत्मनिर्भरता और ग्रामीण भारत के सशक्तिकरण को लेकर आज भी देशवासियों को प्रेरित करते हैं। उन्होंने एक्स पर लिखा, “भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अग्रणी नेता महात्मा गांधी, जिन्होंने सत्य, अहिंसा और अन्याय के खिलाफ संघर्ष के भारतीय मूल्यों को पूरी दुनिया में लोकप्रिय बनाया उनकी पुण्यतिथि पर नमन। उन्होंने देश को एकता के सूत्र में पिरोकर स्वतंत्रता संग्राम को मजबूत किया।”

महात्मा गांधी का जन्म 2 अक्टूबर 1869 को गुजरात के पोरबंदर में हुआ था। वे अहिंसा में अटूट विश्वास रखते थे। भारत को ब्रिटिश शासन से स्वतंत्र कराने में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 30 जनवरी 1948 को महात्मा गांधी की हत्या नाथूराम गोडसे ने गांधी स्मृति, बिड़ला हाउस में कर दी थी।

आगंतुकों: 24327640
आखरी अपडेट: 24th Apr 2025