Print

भूकंप के झटकों से दहला मणिपुर, 5.2 रही तीव्रता

मणिपुर में बुधवार को भूकंप के दो झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 2.5 और 5.2 मापी गई है। भूकंप के झटके महसूस होने के बाद लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) के अनुसार, 28 मई 2025 को तड़के 1:54 बजे (भारतीय समयानुसार) मणिपुर के चुराचांदपुर जिले में 5.2 तीव्रता का भूकंप आया। इस भूकंप का केंद्र 24.46 उत्तरी अक्षांश और 93.70 पूर्वी देशांतर पर था, जिसकी गहराई 40 किलोमीटर थी।

तड़के 2:26 बजे मणिपुर के नोनी जिले में दो झटके महसूस किए गए, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 2.5 और 5.2 मापी गई है

इसके थोड़ी देर बाद ही दूसरी बार मणिपुर में भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) के अनुसार, तड़के 2:26 बजे (भारतीय समयानुसार) मणिपुर के नोनी जिले में 2.5 तीव्रता का एक हल्का भूकंप आया। इस भूकंप का केंद्र नोनी जिले में 24.53 उत्तरी अक्षांश और 93.50 पूर्वी देशांतर पर था, जिसकी गहराई 25 किलोमीटर थी।

भूकंप के कारण जानमाल के नुकसान की अब तक कोई खबर नहीं आई है

हालांकि, इस भूकंप के कारण जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं आई है। लेकिन, लगातार दो बार भूकंप आने से मणिपुर में लोग दहशत में आ गए और वे घरों के बाहर निकल आए। इससे पहले, 8 मई 2025 को रात 10:11 बजे (भारतीय समयानुसार) मणिपुर के चंदेल जिले में 3.6 तीव्रता का एक भूकंप आया था। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, इस भूकंप का केंद्र 24.19 उत्तरी अक्षांश और 93.96 पूर्वी देशांतर पर था, जिसकी गहराई 10 किलोमीटर थी। यह भूकंप हल्की तीव्रता का था और इसे स्थानीय क्षेत्रों में महसूस किया गया, लेकिन इससे किसी बड़े नुकसान या जानमाल की हानि की कोई खबर दर्ज नहीं की गई थी।

हाल ही में म्यांमार में विनाशकारी भूकंप आया था, जिसके कारण कई लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी थी

4 अक्टूबर को भी मणिपुर-नागालैंड सीमा क्षेत्र में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। अधिकारियों ने बताया था कि रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.6 मापी गई है। बता दें कि मणिपुर म्यांमार के साथ सीमा साझा करता है। हाल ही में म्यांमार में विनाशकारी भूकंप आया था, जिसके कारण कई लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी थी।(इनपुट-आईएएनएस)

RELATED ARTICLES

1 hour ago | BJP Government

पश्चिम बंगाल में मंत्रिमंडल विस्तार की तैयारी पूरी, सोमवार सुबह 11 बजे 35 मंत्री लेंगे शपथ

पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार के गठन का दूसरा चरण सोमवार को पूरा होने जा रहा है। सोमवार को मंत्रि...

4 hours ago | financial inclusion

पीएम स्वनिधि योजना ने स्ट्रीट वेंडर्स को दिया सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता का नया आधार : मनोहर लाल

केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...