प्रतिक्रिया | Friday, May 02, 2025

  • Twitter
  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram

31/12/23 | 9:24 am

printer

Mann Ki Baat : साल का आखिरी ‘मन की बात’ कार्यक्रम आज,सुबह 11 बजे देश को संबोधित करेंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज साल के आखिरी दिन 31 दिसंबर को रेडियो प्रोग्राम मन की बात के 108वें एपिसोड पर देश को संबोधित करेंगे। मन की बात कार्यक्रम को दूरदर्शन और आकाशवाणी से सुबह 11 बजे से प्रसारित किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी फिट इंडिया से लेकर तकनीकी प्रगति, सार्वजनिक भागीदारी को प्रोत्साहित करने तक कई विषयों को संबोधित करने वाले हैं। उन्होंने 18 दिसंबर को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी दी थी।

पीएम ने अपने पोस्ट में लिखा था- फिट इंडिया एक ऐसा मुद्दा है,जो हमारे देश के युवाओं के दिल के करीब है। उन्होंने लोगों से क्रिएटिव फिटनेस रूटीन और न्यूट्रिशन रिलेटेड जानकारी साझा करने का आग्रह किया था। मन की बात में नए हेल्थ स्टार्टअप्स और भारतीय व्यायाम शैली से जुड़े युवा अपनी यात्रा और अनुभवों को साझा करेंगे। पीएम मोदी ट्रेडिशनल फूड न्यूट्रिशन और मेडिटेशन-योगा के जरिए आध्यात्मिक सेहत को बढ़ावा देने वाले युवाओं से भी बात करेंगे। इसके अलावा PM मोदी नये वर्ष, 5 राज्यों के चुनावी नतीजों, संसद से पास तीनों क्रिमिनल बिल और लोकसभा चुनाव पर बात कर सकते हैं।

पीएम मोदी ने 2019 में शुरू किया था फिट इंडिया मूवमेंट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 अगस्त 2019 में फिट इंडिया मूवमेंट की शुरुआत की थी। इसी दिन खेल दिवस भी मनाया जाता है। फिट इंडिया मूवमेंट का मकसद देश के नागरिकों और विशेष रूप से छात्रों के जीवन में शारीरिक गतिविधियों जैसे व्यायाम, खेल- कूद, जाॅगिंग को बढ़ावा देकर शरीर को फिट रखने के लिए प्रोत्साहित करना है।

2014 में पहली बार मन की बात कार्यक्रम को प्रसारित किया गया 

मन की बात का पहला एपिसोड 3 अक्‍टूबर 2014 को प्रसारित हुआ था। पहले एपिसोड की टाइम लिमिट 14 मिनट थी। जून 2015 में इसे बढ़ाकर 30 मिनट कर दिया गया था। 30 अप्रैल 2023 को मन की बात का 100वां एपिसोड प्रसारित किया गया था। मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण 23 भाषाओं और 29 बोलियों में होता है। फ्रेंच, पश्‍तो, चाइनीज समेत इसका ब्रॉडकास्‍ट 11 विदेशी भाषाओं में भी किया जाता है। पीएम मोदी ने 26 नवंबर को रेडियो प्रोग्राम मन की बात के 107वां एपिसोड में 26/11 हमलों में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि 26 नवंबर को हम कभी नहीं भूल सकते हैं।

आगंतुकों: 25148473
आखरी अपडेट: 1st May 2025