Print

गर्मी से निपटने की तैयारियों के लिए मनसुख मंडाविया ने की समीक्षा बैठक, राज्य सरकार को कहा- ऐडवाइजरी करें जारी

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने आज (बुधवार) गर्मी से निपटने की तैयारियों की समीक्षा के लिए बैठक की। इस दौरान मनसुख मंडाविया ने कहा कि गर्मी शुरु हो चुकी है। IMD ने अल-निनो के प्रभाव के चलते हीट वेव की आशंका जताई है, इस साल हीट वेव और थोड़ा ज्यादा तापमान रहने की संभावना है। इसे ध्यान में रखते हुए हमने बैठक की है और सरकार की ओर से राज्य सरकार को ऐडवाइजरी जारी करने को कहा है। मेरा सुझाव है कि आप पानी पीते रहे और पानी अपने साथ रहे, अपने आपको हाइड्रेट रखें।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस समय लोग लोकतंत्र के पर्व चुनाव के प्रचार में जुटे हुए हैं। सरकार की ओर से राज्यों को एक एडवाइजरी भी जारी करने को कहा है । उन्होंने कहा कि जब आप चुनाव प्रचार में करेंगे तो पानी पीते रहिए, खेतों में काम करने वाले किसान हो, मजदूर हो या अन्य कार्य करने वाले लोग हो, उनके लिए मेरा सुझाव है कि वे अपने साथ पानी रखें समय-समय पर जूस लें, नींबू पानी पिए, मौसमी फल का सेवन करें।

मनसुख मंडाविया ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के निर्देशों के हिसाब से सावधानी बरतने से लू (हीट स्ट्रोक) से बचा जा सकता है। उन्होंने कहा कि हमारे विशेषज्ञों ने यह भी राय दी है कि यदि किसी को हीट स्ट्रोक लगे तो तुरंत ही हमारे सबसे नजदीक आयुष्मान आरोग्य मंदिर में आप संपर्क कर सकते हैं। वहां भी सारी व्यवस्था करने के लिए मंत्रालय ने राज्यों को निर्देश जारी किए हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि अगर ज्यादा आवश्यकता हो तो जिला अस्पताल का भी रूख किया जा सकता है। हीट वेव में हीट स्ट्रोक से बचने के लिए एहतियात बरतेंगे तो इसके दुष्प्रभाव प्रभाव को कम किया जा सकता है।

RELATED ARTICLES

26/12/24 | 3:01 pm | ECI

लोकसभा चुनाव 2024 में 64.64 करोड़ मतदाताओं ने वोट डालकर बनाया विश्व रिकार्ड, ईसीआई ने जारी की रिपोर्ट

इस साल सम्पन्न हुए लोकसभा चुनाव में 64.64 करोड़ मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग करके नया विश्व...

23/11/24 | 2:49 pm | maharashtra assembly election result

महाराष्ट्र में भाजपा गठबंधन की सरकार बनना तय, सभी 288 सीटों के रुझान आए

महाराष्ट्र की सभी 288 विधानसभा सीटों के रुझान आ गए हैं। महायुति गठबंधन 200 से ज्यादा सीटों पर बढ़त ब...