Your browser does not support Javascript
एक अप्रैल से बैंकिंग के कई नियमों में बदलाव, अकाउंट में न्यूनतम बैलेंस, एटीएम से पैसे निकालने जैसे जान लें नए नियम | डीडी न्यूज़

प्रतिक्रिया | Thursday, October 15, 2026

  • स्किप नेविगेशन
  • Twitter
  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
DD News

डीडी न्यूज़

Emblem
  • लाइव रेडियो
  • EN
  • टॉप स्टोरीज
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • मन की बात
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • बिज़नेस एवं इकोनोमी
  • विज्ञान एवं तकनीक
  • खेल
  • एशियन गेम्स 2026
  • पर्यावरण
  • ओपिनियन
  • Live Tv
  • Facebook
    डीडीन्यूज़लाइव
  • Instagram
    Instagram
  • Twitter
    डीडीन्यूज़लाइव द्वारा ट्वीट
  • YouTube
    YouTube
  1. होम
  2. एक अप्रैल से बैंकिंग के कई नियमों में बदलाव, अकाउंट में न्यूनतम बैलेंस, एटीएम से पैसे निकालने जैसे जान लें नए नियम

26/03/25 | 2:27 pm | 1 अप्रैल से नए बैंकिंग नियम | April 1 new banking rules | ATM से पैसे निकालने के नियम | know the new rules | Many banking rules will change | minimum balance in the account | withdrawal of money from ATM | कई बैंकिंग नियम बदल जाएंगे | खाते में न्यूनतम बैलेंस | जानिए नए नियम

Print

एक अप्रैल से बैंकिंग के कई नियमों में बदलाव, अकाउंट में न्यूनतम बैलेंस, एटीएम से पैसे निकालने जैसे जान लें नए नियम

एक अप्रैल से बैंकिंग के कई नियमों में बदलाव, अकाउंट में न्यूनतम बैलेंस, एटीएम से पैसे निकालने जैसे जान लें नए नियम

वित्त वर्ष 2025-26 की शुरुआत में एक अप्रैल से ही बैंकों के कामकाज से जुड़े नियमों में कई बदलाव होने वाले हैं। नए वित्त वर्ष में होने वाले बदलावों का असर बैंक अकाउंट में न्यूनतम बैलेंस, एटीएम से पैसे निकालने, सेविंग अकाउंट और एफडी अकाउंट की ब्याज दर और चेक पेमेंट सेफ्टी के साथ ही क्रेडिट कार्ड सर्विस पर भी पड़ेगा।

नए नियमों के मुताबिक अब बैंक के उपभोक्ता दूसरे बैंक के एटीएम से अधिकतम तीन बार ही मुफ्त पैसा निकाल सकेंगे। तीन ट्रांजेक्शन के बाद हर अतिरिक्त ट्रांजेक्शन पर उपभोक्ताओं को फिक्स चार्ज देना पड़ेगा। अभी तक ज्यादातर बैंक दूसरे बैंक के एटीएम से पांच बार मुफ्त पैसा निकालने की सुविधा देते हैं।

इसी तरह कई बैंकों ने मिनिमम बैलेंस के नियमों में भी बदलाव किया है। पंजाब नेशनल बैंक, केनरा बैंक, भारतीय स्टेट बैंक समेत कई बड़े बैंकों ने मिनिमम बैलेंस की नई शर्तें लागू की हैं। अब बैंक के उपभोक्ताओं को शहरी, अर्ध शहरी और ग्रामीण इलाकों के आधार पर अपने बैंक खाते में अलग-अलग न्यूनतम बैलेंस मेंटेन करना पड़ेगा। मिनिमम बैलेंस नहीं रखने पर बैंक उपभोक्ताओं पर जुर्माना लगाया जाएगा। हालांकि, जुर्माने की राशि बैंक खाते की कैटेगरी के हिसाब से अलग-अलग होगी।

कई बैंकों ने 1 अप्रैल से ही सेविंग अकाउंट और फिक्स डिपाजिट अकाउंट के ब्याज दरों में बदलाव करने का भी ऐलान किया है। इसके मुताबिक अकाउंट में जमा राशि के आधार पर ब्याज दरों का निर्धारण किया जाएगा। बताया जा रहा है कि इसके जरिए खाते में बड़ी राशि रखने वाले उपभोक्ताओं को अधिक ब्याज दिया जा सकता है। कई बैंकों ने 1 अप्रैल से क्रेडिट कार्ड सुविधा में भी कटौती करने का ऐलान किया है। आईडीएफसी फर्स्ट बैंक और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने विस्तारा क्रेडिट कार्ड के जरिए ग्राहकों को मिलने वाले सुविधाओं में बदलाव करने का ऐलान किया है। इसके तहत मुफ्त टिकट वाउचर, माइलस्टोन रिवॉर्ड और रिन्यूअल बेनिफिट्स जैसी सुविधाएं बंद की जाएगी।

एक्सिस बैंक ने भी 18 अप्रैल से अपने विस्तारा क्रेडिट कार्ड पर इन बदलावों को लागू करने का ऐलान किया है। इसी तरह बैंकों में धोखाधड़ी को रोकने के लिए 1 अप्रैल से पॉजिटिव पे सिस्टम (पीपीएस) लागू किया जा रहा है। इसके तहत अब 5 हजार रुपये से अधिक के चेक पेमेंट के लिए ग्राहकों को चेक नंबर, तारीख, लाभार्थी का नाम और चेक अमाउंट को वेरीफाई करना होगा। माना जा रहा है कि ऐसा होने से गलत पेमेंट और धोखाधड़ी को रोकने में मदद मिलेगी। इसके अलावा 1 अप्रैल से ही ज्यादातर बैंक डिजिटल बैंकिंग को अधिक सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने के लिए नई ऑनलाइन सर्विस और एआई पावर्ड चैटबॉट्स लॉन्च करने वाले हैं। इसके साथ ही डिजिटल ट्रांजेक्शन को सुरक्षित बनाने के लिए टू फैक्टर ऑथेंटिकेशन और बायोमेट्रिक वेरीफिकेशन को भी मजबूत किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

मां कात्यायनी : शक्ति, साहस, शौर्य और धर्म रक्षा की अधिष्ठात्री

2 mins ago | Goddess Katyayani Significance

मां कात्यायनी : शक्ति, साहस, शौर्य और धर्म रक्षा की अधिष्ठात्री

शक्तिपीठों का महात्म्य : सनातन आस्था, शक्ति-साधना और भारतीय संस्कृति की अमर परंपरा

3 mins ago | 1. Famous Shakti Peeth Temples in India

शक्तिपीठों का महात्म्य : सनातन आस्था, शक्ति-साधना और भारतीय संस्कृति की अमर परंपरा

जब-जब सृष्टि में प्रेम, विरह और लोक कल्याण की गाथा रची गई, तब-तब सनातन परंपरा ने उसे अपनी आध्यात्म...

शक्ति, साहस और नारी सामर्थ्य का दिव्य स्वरूप हैं मां कात्यायनी

5 mins ago | Durga Navratri

शक्ति, साहस और नारी सामर्थ्य का दिव्य स्वरूप हैं मां कात्यायनी

मोस्ट रीड

सम्पूर्ण जानकारी
शक्ति, साहस और नारी सामर्थ्य का दिव्य स्वरूप हैं मां कात्यायनी

5 mins ago

शक्ति, साहस और नारी सामर्थ्य का दिव्य स्वरूप हैं मां कात्यायनी

शक्तिपीठों का महात्म्य : सनातन आस्था, शक्ति-साधना और भारतीय संस्कृति की अमर परंपरा

3 mins ago

शक्तिपीठों का महात्म्य : सनातन आस्था, शक्ति-साधना और भारतीय संस्कृति की अमर परंपरा

मां कात्यायनी : शक्ति, साहस, शौर्य और धर्म रक्षा की अधिष्ठात्री

2 mins ago

मां कात्यायनी : शक्ति, साहस, शौर्य और धर्म रक्षा की अधिष्ठात्री

प्रदर्शन

सम्पूर्ण जानकारी
Good News जज़्बा India का: आम लोगों की खास कहानियां | Inspiring stories | DD News Play video: Good News जज़्बा India का: आम लोगों की खास कहानियां | Inspiring stories | DD News

11 hours ago

Good News जज़्बा India का: आम लोगों की खास कहानियां | Inspiring stories | DD News

Poora Sach: ‘वोट चोरी’ के इतिहास से क्यों डरती है Congress? Rahul Gandhi | Prakhar Shrivastava Play video: Poora Sach: ‘वोट चोरी’ के इतिहास से क्यों डरती है Congress? Rahul Gandhi | Prakhar Shrivastava

13 hours ago

Poora Sach: ‘वोट चोरी’ के इतिहास से क्यों डरती है Congress? Rahul Gandhi | Prakhar Shrivastava

News Punch LIVE: जंतर-मंतर पर बैन फिर  सौरव-रांका बेचैन ?  |  Jantar Mantar  |  Saurav  Das  Ashutosh Ranka Play video: News Punch LIVE: जंतर-मंतर पर बैन फिर  सौरव-रांका बेचैन ?  |  Jantar Mantar  |  Saurav  Das  Ashutosh Ranka

14/10/26 | 1:05 pm

News Punch LIVE: जंतर-मंतर पर बैन फिर सौरव-रांका बेचैन ? | Jantar Mantar | Saurav Das Ashutosh Ranka

रोजगार, सम्मान और आत्मनिर्भरता की नई धारा! शारदा SHG महिलाएं चला रही अल्कलाइन Water Plant Play video: रोजगार, सम्मान और आत्मनिर्भरता की नई धारा! शारदा SHG महिलाएं चला रही अल्कलाइन Water Plant

14/10/26 | 1:01 pm

रोजगार, सम्मान और आत्मनिर्भरता की नई धारा! शारदा SHG महिलाएं चला रही अल्कलाइन Water Plant

डीडी न्यूज़

डाउनलोड मोबाइल ऐप

  • प्ले स्टोर
  • ऐप स्टोर

बारे में

  • हमारे बारे में
  • निर्देशिका
  • आर्काइव
  • नागरिक चार्टर
  • आंतरिक शिकायत समिति

हमारा परिवार

  • प्रसार भारती
  • डीडी इंडिया
  • डीडी नेशनल
  • डीडी भारती
  • डीडी किसान
  • डीडी स्पोर्ट्स
  • पीएमओ
  • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय
  • प्रेस सूचना ब्यूरो
  • भारत का राष्ट्रीय पोर्टल
  • ऑल इंडिया रेडियो

सामाजिक संपर्क

  • Twitter
  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • गोपनीयता नीति
  • कॉपीराइट नीति
  • हाइपरलिंकिंग नीति
  • अस्वीकरण
  • मदद
  • वेब सूचना प्रबंधक
  • शी-बॉक्स
कॉपीराइट © 2026 डीडी न्यूज़। सर्वाधिकार सुरक्षित
आखरी अपडेट: 16th Oct 2026
ऊपर वापस