लोकसभा स्पीकर ओम बिरला और सीएम योगी समेत कई नेताओं ने दी सिविल सर्विस डे की बधाई

देश में आज सिविल सर्विस डे मनाया जा रहा है। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई नेताओं ने सिविल सर्विस डे की बधाई दी। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने एक्स अकाउंट पर लिखा, “सिविल सर्विस डे पर देश के सभी सिविल सेवा अधिकारियों को हार्दिक शुभकामनाएं। देश के विकास और व्यवस्था के सुचारू संचालन में सिविल सेवकों की भूमिका महत्वपूर्ण रही है। सिविल सेवा अधिकारी शासन और जनता के बीच सेतु की तरह काम करते हैं। संसद और विधानसभाओं में विधायिका जो कानून बनाती हैं, उन्हें जमीन पर उतारने और पालन करवाने में सिविल सेवक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।”

लोकसभा अध्‍यक्ष ने कहा युवा अधिकारियों के प्रगतिशील दृष्टिकोण को जानकर होती है खुशी

उन्होंने आगे लिखा, “हर वर्ष भारतीय सिविल सेवा के प्रशिक्षु अधिकारी भारत की संसद में स्टडी विजिट के लिए आते हैं। संसदीय कार्यप्रणाली पर उन्हें दक्ष बनाने के लिए लोकसभा का शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान प्राइड ओरिएन्टेशन कार्यक्रम का आयोजन करता है। इस दौरान प्रशिक्षु अधिकारियों से मिलकर, उनसे संवाद कर सुखद अनुभव होता है। देश के लिए युवा अधिकारियों के प्रगतिशील दृष्टिकोण को जानकर खुशी होती है।”

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण ही आपके कार्यों की सबसे बड़ी पहचान

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्स के जरिए सिविल सर्वेंट्स की कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण को नमन किया। उन्होंने लिखा, “समाज व राष्ट्र की प्रगति के आधार सभी कर्तव्यनिष्ठ सिविल कार्मिकों को ‘सिविल सेवा दिवस’ की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आपकी कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण ही आपके कार्यों की सबसे बड़ी पहचान है। आप सभी के अथक परिश्रम और ईमानदारी से समाज में सकारात्मक परिवर्तन को नित नई गति मिलती है।”

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने लोक सेवकों को सिविल सेवा दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने एक्स पर लिखा, “प्रगति, गरीब के उत्थान एवं प्रशासनिक व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण से लोककल्याण के प्रयासों को समर्पित राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। लोक सेवकों के कठोर परिश्रम, लगन और प्रतिबद्धता से भारत को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने का मार्ग प्रशस्त हो रहा है। आप सभी विकसित मध्यप्रदेश के संकल्प साकार करने में उल्लेखनीय योगदान दें, मेरी मंगलकामनाएं हैं।”

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने लोक सेवकों के योगदान को सराहा

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने लोक सेवकों के योगदान को सराहा। उन्होंने एक्स पर लिखा, “सभी सिविल सेवकों को ‘भारतीय सिविल सेवा दिवस’ की हार्दिक शुभकामनाएं। आपकी कर्मठता और नवाचार की भावना प्रशासनिक तंत्र को अधिक सक्षम बनाती है और लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम बनती है। ‘आत्मनिर्भर हिमाचल’ एवं ‘समृद्ध राज्य’ के निर्माण में आपका योगदान अत्यंत सराहनीय और महत्वपूर्ण है।” बता दें कि हर साल 21 अप्रैल को सिविल सर्विस डे मनाया जाता है। यह दिन सिविल सेवकों को उनके योगदान और कर्तव्यनिष्ठा के लिए सम्मानित करने के उद्देश्य से मनाया जाता है। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों को सम्मानित किया जाता है।(इनपुट-आईएएनएस)

RELATED ARTICLES

7 mins ago | female labour participation India 2025

भारत के कार्यबल में महिलाओं का बढ़ता दबदबा, बदल रही आर्थिक तस्वीर

कुछ समय पहले तक भारत में महिलाओं के अधिकांश कार्य अनदेखे रह जाते थे। उनका काम घरों, पारिवारिक उद...

20 mins ago | Ashutosh Gowariker IFFI 2026 director

57वें आईएफएफआई की कमान गोवारिकर के हाथों में, नवंबर में गोवा में आयोजन

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने गोवा में आयोजित होने वाले 57वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत...

46 mins ago | Aayushman Bharat labour benefits UP

श्रमिक अधिकारों पर सीएम योगी का सख्त संदेश, ‘काम का पूरा दाम देना होगा’

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान...