शीर्ष 10 में से 4 कंपनियों की मार्केट कैप में 1 लाख करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, LIC को सबसे ज़्यादा लाभ

देश की शीर्ष 10 कंपनियों में से 4 का बाजार पूंजीकरण बीते हफ्ते 1,01,370 करोड़ रुपए बढ़ा है। इस दौरान लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एलआईसी) के मार्केटकैप में सबसे अधिक इजाफा हुआ है। इसके अलावा स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई), भारती एयरटेल और एचडीएफसी बैंक के मार्केटकैप में इजाफा हुआ है।

टीसीएस, रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फाइनेंस, एचयूएल और इन्फोसिस के मार्केटकैप में गिरावट

वहीं, टीसीएस, रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फाइनेंस, एचयूएल और इन्फोसिस के मार्केटकैप में गिरावट हुई है। एलआईसी का मार्केटकैप सबसे अधिक 59,223.61 करोड़ रुपए बढ़कर 6,03,120.16 करोड़ रुपए हो गया है। एसबीआई का बाजार पूंजीकरण 19,589.54 करोड़ रुपए बढ़कर 7,25,036.13 करोड़ रुपए हो गया है।

एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण 8,462.15 करोड़ रुपए बढ़कर 14,89,185.62 करोड़ रुपए हो गया है

भारती एयरटेल का बाजार मूल्यांकन 14,084.20 करोड़ रुपए बढ़कर 10,58,766.92 करोड़ रुपए हो गया है। एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण 8,462.15 करोड़ रुपए बढ़कर 14,89,185.62 करोड़ रुपए हो गया है। बाजार मूल्यांकन में गिरावट का सामना करने वाली कंपनियों में टीसीएस शामिल है, जिसका मार्केट कैप 17,909.53 करोड़ रुपए घटकर 12,53,486.42 करोड़ रुपए रह गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज का मूल्यांकन 7,645.85 करोड़ रुपए घटकर 19,22,693.71 करोड़ रुपए रह गया है। 

बजाज फाइनेंस का मार्केट कैप 4,061.05 करोड़ रुपए से घटकर 5,70,146.49 करोड़ रुपए रह गया

बजाज फाइनेंस का मार्केट कैप 4,061.05 करोड़ रुपए से घटकर 5,70,146.49 करोड़ रुपए रह गया , जबकि आईसीआईसीआई बैंक का मार्केटकैप 2,605.81 करोड़ रुपए घटकर 10,31,262.20 करोड़ रुपए रह गया है। वहीं, हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड का मूल्यांकन 1,973.66 करोड़ रुपए घटकर 5,52,001.22 करोड़ रुपए हो गया और इन्फोसिस का बाजार मूल्यांकन 656.45 करोड़ रुपए घटकर 6,49,220.46 करोड़ रुपए हो गया।

अगले हफ्ते बाजार पर आरबीआई की एमपीसी बैठक, पीएमआई आंकड़े, एफआईआई की गतिविधियां और वैश्विक आर्थिक संकेतकों का असर देखने को मिलेगा

भारतीय शेयर बाजार के लिए अगला हफ्ता काफी अहम होने वाला है। आरबीआई एमपीसी, पीएमआई, एफआईआई की गतिविधि और आने वाले वैश्विक आर्थिक आंकड़ों का असर बाजार पर देखने को मिलेगा। घरेलू स्तर पर 2 जून को एसएंडपी ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग पीएमआई के आंकड़े आएंगे। इससे देश के मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर की स्थिति के बारे में जानकारी मिलेगी। वहीं, भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की मौद्रिक नीति कमेटी (एमपीसी) की तीन दिवसीय बैठक 4 जून को शुरू होगी और 6 जून को इसके नतीजों के ऐलान आरबीआई गवर्नर द्वारा किया जाएगा। इस बैठक से ब्याज दरों को लेकर फैसला लिया जाएगा, जिसका असर शेयर बाजार की चाल पर होगा। (इनपुट-आईएएनएस)