प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज गुरुवार को नवरात्रि के चौथे दिन देवी कुष्मांडा की पूजा-अर्चना की। उन्होंने एक्स पर कहा कि वे अपने सभी भक्तों को संपन्नता और प्रसन्नता का आशीर्वाद दें। उनका दिव्य आलोक हर किसी के जीवन को प्रकाशित करे।
पीएम मोदी ने मां कूष्मांडा के प्रति अपनी श्रद्धा और आस्था प्रकट की
पीएम मोदी ने आज एक्स पर मां कूष्मांडा की एक बेहद खास और भावपूर्ण पोस्ट सोशल मीडिया पर साझा की। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दक्षिण भारत की प्रसिद्ध और सम्मानित गायिका पी. सुशीला द्वारा गाया गया भक्ति गीत ‘जय जय देवी दुर्गा देवी’ शेयर किया।
इस पोस्ट के माध्यम से प्रधानमंत्री ने नवरात्रि पर्व के इस पावन अवसर पर मां कूष्मांडा के प्रति अपनी श्रद्धा और आस्था प्रकट की। यह गीत न केवल देवी की महिमा का बखान करता है, बल्कि भक्तों के मन में भक्ति और विश्वास की भावना भी जागृत करता है।
उनका दिव्य आलोक हर किसी के जीवन को प्रकाशित करे
उन्होंने एक्स पर कहा-“नवरात्रि में आज देवी माता के चौथे स्वरूप मां कूष्मांडा को मेरा बारंबार प्रणाम! सूर्य के समान दैदीप्यमान देवी मां से प्रार्थना है कि वे अपने सभी भक्तों को संपन्नता और प्रसन्नता का आशीर्वाद दें। उनका दिव्य आलोक हर किसी के जीवन को प्रकाशित करे।”
चतुर्थ नवरात्र के दिन माता कूष्मांडा की आराधना की जाती है, माता कूष्मांडा की मंद स्मित से सम्पूर्ण जगत की उत्पत्ति हुई, अष्टभुजा धारिणी, सिंहवाहिनी मां, साधक को ऊर्जा, तेज और आयु प्रदान करती हैं, उनकी उपासना से रोग-शोक दूर होकर जीवन में सृजनात्मकता और शक्ति का संचार होता है। (इनपुट-आईएएनएस)


