प्रतिक्रिया | Saturday, July 27, 2024

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी के रूप में एमडीओएनईआर ने योग सत्र किया आयोजित

उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्रालय ने नई दिल्ली के विज्ञान भवन एनेक्सी में आगामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी के रूप मे योग सत्र का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में समग्र स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बहुआयामी योग क्रियाओं को प्रदर्शित किया गया। डोनर सचिव ने शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य में योग की भूमिका पर जोर दिया। ज्ञात हो, 21 जून को हर साल पूरे विश्व में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। योग की जड़ें भारतीय परंपरा में हैं। योग को शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य पर इसके सकारात्मक प्रभाव के लिए व्यापक मान्यता प्राप्त है।

पूर्वोत्‍तर क्षेत्र विकास मंत्रालय ने एक प्रेस रिलीज में जानकारी देते हुए बताया कि आगामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के तैयारियों के रूप में उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्रालय (MDoNER) ने नई दिल्ली के विज्ञान भवन एनेक्सी में योग सत्र का आयोजन किया। एमडीओएनईआर के सचिव और अधिकारियों/कर्मचारियों और विज्ञान भवन एनेक्सी में तैनात सीआईएसएफ अधिकारियों और कर्मचारियों ने भारतीय विरासत में गहराई से निहित योग के शाश्वत लाभों पर प्रकाश डालते एमडीएनआईवाई के योग प्रशिक्षकों और योग अभ्यासियों के मार्गदर्शन में सक्रिय रूप से भाग लिया।

इस कार्यक्रम में समग्र स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बहुआयामी योग क्रियाओं को प्रदर्शित किया गया। डोनर सचिव ने शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य में योग की भूमिका पर जोर दिया।

उल्लेखनीय है, अब जब एमडीओएनईआर योग दिवस की तैयारी की मेजबानी कर रहा है तो इससे पता चलता है कि योग के द्वारा स्वास्थ्य और आरोग्य की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए भारत प्रतिबद्ध है। वहीं दूसरी ओर विज्ञान भवन में होने वाला कार्यक्रम योग की सार्वभौमिक पसंद और समकालीन चुनौतियों से निपटने में इसकी स्थायी प्रासंगिकता की याद भी दिलाता है।

कॉपीराइट © 2024 न्यूज़ ऑन एयर। सर्वाधिकार सुरक्षित
आगंतुकों: 5533570
आखरी अपडेट: 27th Jul 2024