28/03/24 | 8:57 pm | New Delhi

Print

मीनाक्षी लेखी ने राष्ट्रीय आधुनिक कला गैलरी के 70वें स्थापना दिवस समारोह का किया उद्घाटन

केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने गुरुवार को राष्ट्रीय आधुनिक कला गैलरी के 70वें स्थापना दिवस समारोह का उद्घाटन किया और शक्ति प्रदर्शनी कैटलॉग का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने कहा कि हम सब जानते हैं कि भारत की विचार और परंपरा में शक्ति का क्या मायने है। आज उसी शक्ति को उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। आज हमने शक्ति प्रदर्शनी कैटलॉग का शुभारंभ किया है। आज का दिन महत्वपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी समाप्त हो जाती हैं लेकिन उसका कैटलॉग हमेशा के लिए यादगार के तौर पर रह जाता है। मीनाक्षी लेखी ने बताया कि यह प्रदर्शनी महिला कलाकारों द्वारा रचित है, जिसमें कच्छ और कश्मीर जैसे दूर-दराज के इलाकों से आई महिलाओं की कला-कृतियां शामिल हैं। नये और पुराने भारत की परंपरागत कढ़ाई-बुनाई और डिजिटल आर्ट वर्क यहां पर प्रस्तुत किया गया है।

मीनाक्षी लेखी आगे कहा कि पीएम मोदी ने महिला शक्ति को जिस तरह से महत्व दिया है उसी संदर्भ में महिला कालाकार द्वारा ये प्रदर्शनी रचित है। उन्होंने कहा कि हम इस कैटलॉग को जनता को समर्पित कर रहे हैं।

 

RELATED ARTICLES

7 mins ago | Assam

पीएम मोदी ने असम के कोकराझार को दी 4,570 करोड़ की सौगात, ‘असम माला 3.0’ लॉन्च करने के साथ तीन नई ट्रेनें भी की शुरू

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजधानी गुवाहाटी से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए असम के कोकराझा...

53 mins ago | Assembly

उत्तराखंड के वित्तीय प्रबंधन को राष्ट्रीय स्तर पर मिली सराहना : सीएम धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा में कहा कि उत्तराखंड को हाल के वर्षों में वित्तीय प्र...