दिल्ली-एनसीआर में बारिश को लेकर मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली-एनसीआर और उत्तर प्रदेश के कई जिलों के लिए 26 और 27 जून को येलो अलर्ट जारी किया है। इन दो दिनों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी। आईएमडी के मुताबिक, 26 जून की शाम और रात में हल्की से मध्यम बारिश के साथ बिजली गिरने और तेज हवाओं का दौर रह सकता है। वहीं 27 जून की सुबह भी ऐसा ही मौसम बना रहेगा।

इसके बाद 28 जून को मौसम और ज्यादा सक्रिय रहेगा और इस दिन गरज के साथ तेज बारिश की चेतावनी दी गई है। अनुमान है कि इस दिन अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है, जबकि नमी (ह्यूमिडिटी) का स्तर 90 प्रतिशत तक पहुंच सकता है, जिससे उमस बनी रहेगी।

मौसम विभाग ने यह भी बताया कि 29 जून से 2 जुलाई तक आसमान आमतौर पर बादलों से घिरा रहेगा और रुक-रुक कर बारिश होती रहेगी। 30 जून को भी गरज के साथ बारिश की संभावना है। 1 और 2 जुलाई को भी ‘थंडरशावर’ यानी गरज के साथ बारिश का अनुमान है। इन दिनों में अधिकतम तापमान 33-34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26-27 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

नोएडा, गाजियाबाद, ग्रेटर नोएडा, मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर और आसपास के इलाकों में भी अच्छी बारिश की संभावना जताई गई है। हालांकि बारिश के कारण उमस बढ़ेगी, लेकिन तापमान में गिरावट से गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।-(IANS)

RELATED ARTICLES

06/09/26 | 12:33 pm | Delhi NCR Rain

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश का दौर जारी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

दिल्ली-एनसीआर में रविवार सुबह से ही बारिश हो रही है। नोएडा समेत कई इलाकों में अच्छी बारिश दर्ज क...

31/08/26 | 9:51 am | Delhi NCR Rain

एनसीआर में फिर बदला मौसम का मिजाज, आज-कल बारिश के आसार; गिरेगा तापमान

मानसून की विदाई का दौर शुरू होने के साथ ही एक बार फिर एनसीआर के मौसम का मिजाज बदलता दिखाई दे रहा ह...