रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने DRDO के डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम मिसाइल कॉम्प्लेक्स का किया दौरा

रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने हाल ही में हैदराबाद में रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन के डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम मिसाइल कॉम्प्लेक्स का दौरा किया। उन्होंने रक्षा अनुसंधान एवं विकास प्रयोगशाला (डीआरडीएल), अनुसंधान केंद्र इमारत (आरसीआई) और मिसाइल क्लस्टर लैब्स की उन्नत प्रणाली प्रयोगशाला (एएसएल) द्वारा चलाए जा रहे मिसाइल और हथियार प्रणाली कार्यक्रम की समीक्षा की।

रक्षा राज्य मंत्री सेठ ने अत्याधुनिक हथियार प्रणालियों के निर्माण के माध्यम से आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए डीआरडीओ के वैज्ञानिकों की सराहना की। उन्होंने वैज्ञानिक समुदाय से वर्तमान परिदृश्य में किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए सशस्त्र बलों को और मज़बूत बनाने का आह्वान किया।

संजय सेठ ने 16 और 17 जुलाई को डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम मिसाइल कॉम्प्लेक्स का दौरा किया। रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को एक बयान जारी कर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने रक्षा अनुसंधान एवं विकास प्रयोगशाला (डीआरडीएल) के विभिन्न कार्य केंद्रों अर्थात अस्त्र एमके I और II, वर्टिकली-लॉन्च्ड शॉर्ट-रेंज सरफेस-टू-एयर मिसाइल और स्क्रैमजेट का दौरा किया।

विशिष्ट वैज्ञानिक और महानिदेशक (मिसाइल और सामरिक प्रणाली) यू राजा बाबू और डीआरडीएल के निदेशक जीए श्रीनिवास मूर्ति द्वारा उन्हें परियोजनाओं की स्थिति के बारे में जानकारी दी गई।

इसके अतिरिक्त, संजय सेठ ने अनुसंधान केंद्र इमारत के विभिन्न महत्वपूर्ण कार्य केंद्रों का भी दौरा किया, जहां अनुसंधान केंद्र इमारत के निदेशक अनिंद्य बिस्वास ने उन्हें स्वदेशी नेविगेशन/विमानन प्रणाली, ऑनबोर्ड कंप्यूटर डिवीजन और इमेजिंग इंफ्रा-रेड सीकर सुविधाओं की प्रगति से अवगत कराया।

 

RELATED ARTICLES

08/10/26 | 9:47 am | IAF History and Achievements

आकाश के प्रहरी : भारतीय वायु सेना की शौर्य, सामर्थ्य और आत्मनिर्भरता की गौरव गाथा

आकाश की कोई सीमा नहीं होती, लेकिन राष्ट्र की संप्रभुता की रक्षा के लिए आकाश की निगरानी और नियंत्...

01/10/26 | 2:58 pm | AI and Quantum Technology

ऊर्जा सुरक्षा में नौसेना की अहम भूमिका, चिप उत्पादन में आत्मनिर्भरता पर फोकस : जितिन प्रसाद

नई दिल्ली में नौसेना की कमांडर्स कॉन्फ्रेंस चल रही है। यह नौसेना का सर्वोच्च स्तर का प्लेटफार्...

22/09/26 | 5:23 pm | Indian Air Force

Tarang Shakti 2026 : जोधपुर के आसमान में गरजेंगे अमेरिकी F-35, पहली बार फिफ्थ जेनरेशन के फाइटर जेट की एंट्री

भारतीय वायुसेना के साल के सबसे बड़े मल्टीनेशनल अभ्यास ‘तरंग शक्ति 2.0’ की तैयारियां पूरी हो चुकी...