प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू का एक लेख साझा किया, जिसमें पंजाब में आधुनिक रेलवे स्टेशनों और बेहतर रेलवे नेटवर्क के माध्यम से हो रहे विकास और नए अवसरों का उल्लेख किया गया है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि पंजाब में रेलवे अवसंरचना के आधुनिकीकरण से तरक्की की नई राहें खुल रही हैं और इससे लोगों को व्यापक स्तर पर लाभ मिल रहा है।
रेलवे नेटवर्क से बढ़ रहे अवसर
पीएम नरेन्द्र मोदी ने एक्स पोस्ट में कहा कि पंजाब में आधुनिक रेलवे स्टेशन और मजबूत रेलवे नेटवर्क राज्य के विकास को नई गति दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह परिवर्तन यहां के लोगों के लिए रोजगार, व्यापार और संपर्क के नए अवसर लेकर आ रहा है।
एक्स पोस्ट में कही यह बात
प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर लिखा—“पंजाब में आधुनिक रेलवे स्टेशनों और बेहतर रेलवे नेटवर्क से तरक्की की नई राहें खुल रही हैं। यह बदलाव यहां के लोगों के लिए ढ़ेरों अवसर ला रहा है। केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू जी का यह लेख दर्शाता है कि पंजाब कैसे बदल रहा है।” (इनपुट: पीआईबी)


