16/05/24 | 1:12 pm | IMD | monsoon

Print

केरल में समय से पहले मानसून की दस्तक : मौसम विभाग

इस बार मानसून समय से पहले दस्तक दे सकता है। केरल में दक्षिण पश्चिम मानसून एक दिन पहले 31 मई को पहुंचने की संभावना है। आमतौर पर राज्य में मानसून एक जून को आता है। मौसम विज्ञान विभाग की ओर से बताया गया कि इस साल दक्षिण-पश्चिम मानसून केरल में 31 मई को दस्तक दे सकता है।

आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने बीते बुधवार को बताया कि यह जल्दी नहीं है। यह सामान्य तारीख के करीब है क्योंकि केरल में मानसून की शुरुआत की सामान्य तारीख 1 जून मानी जाती है। उन्होंने कहा कि इस साल 31 मई को केरल में पहुंचने की उम्मीद है।

जून और जुलाई कृषि के लिए सबसे महत्वपूर्ण मानसूनी महीने

पिछले महीने, मौसम विभाग ने जून से सितंबर तक चलने वाले दक्षिण-पश्चिम मानसून मौसम के दौरान सामान्य से अधिक बारिश होने का अनुमान जताया था। चूंकि जून और जुलाई को कृषि के लिए सबसे महत्वपूर्ण मानसूनी महीने माना जाता है क्योंकि इस अवधि में खरीफ फसल की अधिकांश बुआई होती है।

RELATED ARTICLES

06/09/26 | 12:33 pm | Delhi NCR Rain

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश का दौर जारी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

दिल्ली-एनसीआर में रविवार सुबह से ही बारिश हो रही है। नोएडा समेत कई इलाकों में अच्छी बारिश दर्ज क...

31/08/26 | 9:51 am | Delhi NCR Rain

एनसीआर में फिर बदला मौसम का मिजाज, आज-कल बारिश के आसार; गिरेगा तापमान

मानसून की विदाई का दौर शुरू होने के साथ ही एक बार फिर एनसीआर के मौसम का मिजाज बदलता दिखाई दे रहा ह...