मदर डेयरी ने 2 रुपये प्रति लीटर घटाए दूध के दाम, 22 सितंबर से लागू होंगी नई कीमतें

उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देते हुए मदर डेयरी ने दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की कटौती की घोषणा की है। नए दाम 22 सितंबर से लागू होंगे। कंपनी का यह कदम हाल ही में वस्तु एवं सेवा कर (GST) दरों में किए गए संशोधन के बाद उठाया गया है, जिसके तहत कई जरूरी खाद्य पदार्थों को कर मुक्त कर दिया गया है या उन्हें कम कर स्लैब में रखा गया है।

मदर डेयरी ने बताया कि दूध के अलावा अन्य डेयरी उत्पाद जैसे पनीर, मक्खन, चीज और आइसक्रीम की कीमतें भी नए जीएसटी ढांचे के अनुरूप घटाई जाएंगी। इस महीने की शुरुआत में जीएसटी काउंसिल ने खाद्य उत्पादों पर कर दरों में बड़ी कटौती की थी। पहले 12 और 18 प्रतिशत वाले स्लैब में आने वाले कई उत्पादों को घटाकर अब 5 प्रतिशत या शून्य कर श्रेणी में कर दिया गया है। इसमें अल्ट्रा-हाई टेंपरेचर (UHT) दूध, पनीर, पराठा, चपाती, खाखरा और पिज्जा ब्रेड जैसे उत्पादों को पूरी तरह जीएसटी से छूट दी गई है। वहीं, पैकेज्ड चॉकलेट, सॉस, जूस और कॉफी पर अब केवल 5 प्रतिशत कर लगेगा।

मदर डेयरी के प्रबंध निदेशक मनीष बंडलिश ने सरकार के फैसले का स्वागत किया। उन्होंने कहा, “हम केंद्र सरकार के जीएसटी दरों को घटाने के निर्णय की सराहना करते हैं। इससे उपभोक्ताओं को सीधा लाभ मिलेगा। कम कर दरों से पैक्ड और वैल्यू-ऐडेड डेयरी उत्पादों की खपत बढ़ेगी, उपभोक्ताओं की सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण उत्पादों तक पहुंच मजबूत होगी और अधिक परिवार उचित मूल्य पर संपूर्ण डेयरी उत्पादों का आनंद ले सकेंगे।”

फिलहाल केवल मदर डेयरी ने दूध की कीमत घटाने का ऐलान किया है। अमूल जैसे अन्य प्रमुख ब्रांडों ने अभी तक ऐसा कदम नहीं उठाया है, लेकिन उद्योग जगत के अधिकारियों का कहना है कि आने वाले हफ्तों में अन्य कंपनियां भी अपने दाम घटा सकती हैं।-(IANS)

RELATED ARTICLES

18/09/26 | 1:12 pm | Free Trade Agreement

भारत-न्यूजीलैंड एफटीए एक महीने के भीतर हो सकता है लागू : न्यूजीलैंड के व्यापार मंत्री मैक्ले

भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) अगले एक महीने के भीतर लागू होने की उम्मीद...

12/09/26 | 7:55 am | BRICS Business Forum

ब्रिक्स बिजनेस फोरम में छाया रहा होर्मुज स्ट्रेट का मुद्दा, इंश्योरेंस प्रीमियम बढ़ने की आशंका

भारत में रूसी दूतावास के प्रेस सेक्रेटरी पेट्र सिजोव, ईरान इंश्योरर्स सिंडिकेट के महमूद असद सम...