नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का मतलब है देश और बिहार से भ्रष्टाचार को समाप्त कर देना: अमित शाह

बिहार में मधुबनी जिले के झंझारपुर लोकसभा सीट से राजग गठबंधन के जदयू उम्मीदवार रामप्रीत मंडल के पक्ष में भाजपा नेता और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सोमवार को चुनावी जनसभा की। उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार पीएम बनाने का मतलब है बिहार और देश से भ्रष्टाचार को पूरी तरह से खत्म करना।

अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस ने कभी पिछड़ों का हित नहीं किया। कर्पूरी ठाकुर को कभी सम्मान नहीं दिया। प्रधानमंत्री मोदी ने कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न का सम्मान दिया और उनके अधूरे सपने को यदि कोई पूरा कर रहा है तो वो नरेन्द्र मोदी हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी आरक्षण के मामले में लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। आरक्षण या कोटा खत्म करने पर कोई विचार नहीं हो रहा। एक तरफ नरेन्द्र मोदी जैसा नेतृत्व है तो दूसरी ओर एक ऐसा गठबंधन है जिसके पास नेतृत्व ही नहीं है।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि बिहार के विकास के लिए मोदी सरकार ने अनेकों काम किए हैं। यही वजह है कि आज देश और बिहार प्रदेश के लोगों को पीएम मोदी पर भरोसा है। उन्होंने दावा किया कि बिहार की सभी 40 सीटों पर एनडीए की जीत होगी और देश में तीसरी बार मोदी सरकार बनेगी। साथ ही कहा कि एक तरफ जहां प्रधानमंत्री मोदी बिहार को आगे ले जाना चाहते हैं, वहीं दूसरी तरफ लालू यादव और आरजेडी बिहार को लालटेन युग की ओर ले जाना चाहते हैं।
(इनपुट- हिन्दुस्थान समाचार)

RELATED ARTICLES

26/12/24 | 3:01 pm | ECI

लोकसभा चुनाव 2024 में 64.64 करोड़ मतदाताओं ने वोट डालकर बनाया विश्व रिकार्ड, ईसीआई ने जारी की रिपोर्ट

इस साल सम्पन्न हुए लोकसभा चुनाव में 64.64 करोड़ मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग करके नया विश्व...

23/11/24 | 2:49 pm | maharashtra assembly election result

महाराष्ट्र में भाजपा गठबंधन की सरकार बनना तय, सभी 288 सीटों के रुझान आए

महाराष्ट्र की सभी 288 विधानसभा सीटों के रुझान आ गए हैं। महायुति गठबंधन 200 से ज्यादा सीटों पर बढ़त ब...