प्रतिक्रिया | Monday, April 21, 2025

  • Twitter
  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram

19/06/24 | 5:19 pm

printer

मेघालय में भूस्खलन के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग-6 बंद, मेघालय पुलिस ने जारी किया आदेश

मेघालय पुलिस ने जोंवाई-बदरपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-6 पर सभी प्रकार के वाहनों के आवागमन को अगले आदेश तक बंद रखने का निर्देश दिया है। मेघालय के लुम्सनॉग में बाढ़ और कुलियांग में विभिन्न स्थानों पर हुए भूस्खलन के कारण राजमार्ग की स्थिति जर्जर हो चुकी है। मेघालय पुलिस ने एक नोटिफिकेशन के जरिए यह आदेश जारी किया।

इस बीच, मेघालय के स्थानीय ग्राम प्रधानों ने भी इस आदेश का स्वागत करते हुए स्थिति को शीघ्र सुधारने की मांग की है। इस राजमार्ग पर बुधवार सुबह से किसी भी वाहन को चलने की अनुमति नहीं दी गई। लगातार हो रही बारिश के कारण सड़क से मलवा खाली कराने और इसकी मरम्मत का काम भी सही तरीके से नहीं हो पा रहा है।

प्राप्त जानकारियों के अनुसार भूस्खलन के कारण राजमार्ग पर फंसे सैकड़ों यात्री और मालवाहक वाहनों के लिए स्थिति भयावह हो गई है। यात्रियों को मार्ग साफ होने और यातायात फिर से शुरू होने का इंतजार करना पड़ रहा है। दरअसल प्राकृतिक आपदा ने न केवल यात्रा योजनाओं को बाधित किया है, बल्कि इन प्रमुख स्थानों के बीच आवश्यक वस्तुओं और सेवाओं के परिवहन के लिए भी गंभीर चुनौतियां खड़ी कर दी हैं।

वहीं दूसरी ओर, मेघालय राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एमएसडीएमए) द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार मेघालय में बीते कुछ दिनों से हो भारी बारिश के कारण अबतक दो लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि तीन हजार से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। लोगों से सतर्क रहने को कहा गया है।

 

आगंतुकों: 23959423
आखरी अपडेट: 21st Apr 2025