राष्ट्रीय युवा पुरस्कार 2024 : नामांकन की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2025 तक बढ़ी

युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय ने राष्ट्रीय युवा पुरस्कार (NYA) 2024 के लिए नामांकन की अंतिम तिथि अब 30 सितंबर 2025 तक बढ़ा दी है। यह पुरस्कार 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं और संगठनों को राष्ट्रीय विकास और सामाजिक सेवा में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित करने के लिए दिया जाता है।

यह पुरस्कार व्यक्तिगत और संगठनात्मक दोनों श्रेणियों में प्रदान किया जाता है। व्यक्तिगत श्रेणी में अधिकतम 20 पुरस्कार और संगठनात्मक श्रेणी में 5 पुरस्कार दिए जाते हैं, हालांकि विशेष परिस्थितियों में प्राधिकारी इस संख्या में बदलाव कर सकते हैं। विजेताओं को व्यक्तिगत श्रेणी में एक पदक, प्रमाण पत्र और 1 लाख रुपये और संगठनात्मक श्रेणी में एक पदक, प्रमाण पत्र और 3 लाख रुपये की नकद राशि प्रदान की जाएगी।

इसमें प्रतिभाग वालों के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है। इच्छुक आवेदक awards.gov.in पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। पोर्टल पर विस्तृत दिशानिर्देश और पात्रता मानदंड उपलब्ध हैं। मंत्रालय ने उन व्यक्तियों और संगठनों से आवेदन आमंत्रित किए हैं जिन्होंने स्वास्थ्य, अनुसंधान और नवाचार, संस्कृति, मानवाधिकार, कला और साहित्य, पर्यटन, पारंपरिक चिकित्सा, सक्रिय नागरिकता, सामुदायिक सेवा, खेल, शैक्षणिक उत्कृष्टता और स्मार्ट लर्निंग जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य किया हो।

राष्ट्रीय युवा पुरस्कार का उद्देश्य युवाओं में नेतृत्व, जिम्मेदारी और समाजसेवा की भावना को प्रोत्साहित करना और उन्हें समाज व राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करना है।-(IANS)

RELATED ARTICLES

30/04/26 | 4:27 pm | New York City Mayor Zohran Mamdani; Britain King Charles

कोहिनूर को लेकर न्यूयार्क के मेयर का बड़ा बयान, बोले-हीरा भारत से की ब्रिटिश लूट का प्रतीक

उपनिवेश-विरोधी बयानों से सुर्खियों में रहने वाले न्यूयॉर्क सिटी के मेयर जोहरान ममदानी ने कहा ह...

23/04/26 | 5:35 pm | All India Institute of Ayurveda Sciences

उपराष्ट्रपति ने ऋषिकेश एम्स के विस्तार की सराहना की, कहा-स्वास्थ्य सेवा अस्पतालों से परे होनी चाहिए

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आज गुरुवार को उत्तराखंड के ऋषिकेश स्थित अखिल भारतीय आयुर्वेद...